{"_id":"6a234799d68be01065066d97","slug":"mla-reached-aiims-to-know-the-condition-of-the-injured-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-988919-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलीकांड: घायलों का हाल जानने एम्स पहुंचे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलीकांड: घायलों का हाल जानने एम्स पहुंचे विधायक
Sat, 06 Jun 2026 03:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टोवाला क्षेत्र में गोलीकांड में घायल मनीष व्यास और जसपाल रावत का विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने एम्स पहुंचकर कुशलक्षेम जाना।
इस दौरान चिकित्सकों से वार्ता कर दोनों घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। चिकित्सकों ने बताया कि जसपाल रावत की स्थिति में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है, जबकि मनीष व्यास की स्थिति पहले से बेहतर है। विधायक अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार की आपराधिक घटनाएं किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से असामाजिक तत्व क्षेत्रीय लोगों पर हमला कर रहे हैं, वह अत्यंत चिंताजनक है। घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।