फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   MLA Munna Singh Chauhan, known for his outspoken style

Rishikesh News: अरे देख क्या रहे हो... इंसानियत दिखाओ, घायल को गाड़ी में बैठाओ

Sat, 02 Dec 2023 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
MLA Munna Singh Chauhan, known for his outspoken style
Iहनुमतधाम के पास कार की ठोकर से सड़क के किनारे गिरे पड़े थे तीन युवक
विज्ञापन

I

Iविधायक ने गंभीर रूप से घायल को पहुंचाया सरकारी अस्पतालI

अपने बेबाक अंदाज के लिए चर्चित विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने मानवता की मिसाल पेश की। शुक्रवार को वह नगर पालिका के सम्मान समारोह और भाजपा जनजातीय मोर्चा के जनप्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होने के लिए विकासनगर आ रहे थे। उन्होंने देखा कि हनुमतधाम के पास तीन युवक सड़क के किनारे गिरे पड़े थे। एक युवक के सिर और पैर में गंभीर चोट लगी थी। अन्य दो कुछ कम घायल थे। दो मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त थी। जानकारी लेने पर पता चला कि देहरादून की ओर से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। दूसरी बाइक कार से बचने के चक्कर ब्रेक लगाते समय रपट गई। मौके पर वहां कुछ लोग खड़े है। विधायक ने अपने चिरपरिचित सख्त अंदाज में कहा कि अरे देख क्या रहे हो... इंसानियत दिखाओ, घायल को गाड़ी में बैठाओ। विधायक ने युवकों को कार से लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे और उनका उपचार शुरू करवाया।




अस्पताल प्रशासन ने बताया कि गंभीर घायल का नाम शक्ति (34) निवासी भोजावाला है। उसके सिर में गंभीर चोट है। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, अंबाड़ी निवासी अंकित कुमार को चेहरे और पैर में चोटें आई हैं। उनके भाई अमर पाल मामूली रूप से घायल हुए हैं। कोतवाली प्रभारी सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed