फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Memorandum sent to Union Road Transport Minister through SDM

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को एसडीएम के माध्यम से भेजा ज्ञापन

Fri, 04 Jun 2021 01:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Memorandum sent to Union Road Transport Minister through SDM
नेपाली फार्म में प्रस्तावित टोल प्लाजा का निर्माण रुकवाने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति की ओर से एसडीएम को मनीष कुमार सिंह (आइएएस) को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में लिखा गया है कि हरिद्वार देहरादून के मध्य में नेपाली फार्म में प्रस्तावित टोल प्लाजा के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति चार दिन से धरना दे रही है। टोल प्लाजा के निर्माण से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ज्ञापन देन वालों में विजयपाल रावत, संजय पोखरियाल, भगवती सेमवाल, लालमणि रतूड़ी आदि उपस्थित थे। वहीं नेपाली फार्म में धरनास्थल पर समिति के समर्थन में कांग्रेस सेवा दल, यूकेडी, उजपा और सपा के पदाधिकारियों ने समर्थन दिया। सर्वदलीय समिति के धरने में यूकेडी के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि किसी भी दशा में टोल प्लाजा का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी ने जनता पर जबरन टोल प्लाजा थोपे जाने के खिलाफ समिति के सहयोग से न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, कांग्रेस के महासचिव राजपाल खरोला, जयेंद्र रमोला, कनक धनै, संजय पोखरियाल, गोकुल रमोला, विक्रम भंडारी, रमेश चंद्र गौड, अशोक ग्रोवर, जगबीर नेगी, मधु सेमवाल, रजनी, गीता आदि थे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठन ने समिति का गठन किया
रायवाला। ग्राम प्रधान संगठन की ओर से जारी अनिश्चितकालीन धरने को लेकर एक समिति का गठन किया गया। जिसमें की ग्राम प्रधानों के साथ, क्षेत्र पंचायत संगठन, जिला पंचायत के साथ सामाजिक राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया।
विज्ञापन

इस समिति का गठन पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शांति प्रसाद थपलियाल की अध्यक्षता में किया गया है। जिसमें ब्लॉक प्रमुख डोईवाला भगवान सिंह, चंद्रकांता बेलवाल, आशुतोष शर्मा, सोबन सिंह कैंतूरा, कुसुम जोशी को संरक्षक। मनोज जखमोला और राजेश व्यास उपाध्यक्ष, दिव्या बेलवाल, सागर गिरी, अमर खत्री, श्रीकांत रतूड़ी, आशीष रांगड़ को सचिव। ग्राम प्रधान रोहित नौटियाल, प्रभाकर पैन्यूली, गणेश बिजल्वाण, शीशपाल पोखरियाल, धर्मेंद्र ग्वाड़ी को प्रचार सचिव। डॉ. राजे सिंह नेगी को मीडिया प्रभारी। चंद्रमोहन पोखरियाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया हैै। विजयपाल जेठूड़ी को व्यवस्थापक बनाया गया है। शांति प्रसाद थपलियाल ने बताया कि शुक्रवार चार जून से समिति धरने को नए रूप से प्रारंभ करेगी। धरनास्थल पर भी हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का पुतला दहन, राज्य और केंद्र सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर देवेंद्र सिंह नेगी, मनोज ध्यानी, सुमित पंवार, रविंद्र राणा, दिनेश पयाल, अरुण बडोनी, यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार, लताफक हुसैन, केंद्रपाल सिंह तोपवाल, धर्मबीर गुसाईं, जय प्रकाश उपाध्याय, नरेंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र नेगी, दीपा, रमेश भट्ट, प्यारेलाल जुगरान, महेश कुमार, परमजीत सिंह, राजेंद्र उनियाल, हरीश पैन्यूली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed