फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   MDDA seals more than six illegal constructions

Rishikesh News: एमडीडीए ने छह से अधिक अवैध निर्माण किए सील

Sat, 11 Oct 2025 02:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
MDDA seals more than six illegal constructions
- आमबाग, निर्मल बाग और श्यामपुर में की गई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। देहरादून मूसरी विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से आमबाग, निर्मल बाग और श्यामपुर में अवैध निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

प्राधिकरण के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्राधिकरण की ओर से विभिन्न स्थानों पर बिना स्वीकृति के किए गए बहुमंजिला व्यवसायिक एवं आवासीय निर्माणों को नियमानुसार सील किया गया। कहा कि यह कार्रवाई उन सभी निर्माणकर्ताओं के विरुद्ध की गई, जिन्होंने बिना एमडीडीए की स्वीकृति के बहुमंजिला निर्माण कार्य शुरू किए थे। बताया कि पुलिस बल की मौजूदगी में बनखंडी, साईं विहार कॉलोनी निकट सब्जी मंडी, आमबाग में चार निर्माण सील किए गए। वहीं निर्मल बाग लेन नंबर 10, ब्लॉक बी, निर्मल बाग लेन नं. 11, ब्लॉक-बी और गंगा फार्मेसी श्यामपुर के पास अवैध निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। कहा कि यह अवैध निर्माण रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed