फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mayor inspects Ganga observation center with officials

अधिकारियों संग मेयर ने किया गंगा अवलोकन केंद्र का स्थलीय निरीक्षण

Tue, 24 Nov 2020 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mayor inspects Ganga observation center with officials
त्रिवेणीघाट पर अधिकारियों के साथ गंगा अवलोकन केंद्र का निरीक्षण करतीं मेयर अनिता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। गंगा अवलोकन केंद्र की योजना को धरातल पर उतारने के लिए नगर निगम प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। नगर निगम मेयर अनिता ममगाई के नेतृत्व में निगम प्रशासन की एक टीम ने सोमवार दोपहर त्रिवेणी घाट पर बनने वाले गंगा अवलोकन केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। संभव यहां स्थित रैन बसेरा को उच्चीकृत कर इसमें केंद्र खोला जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर निगम अधिकारियों के साथ मेयर गंगा तट स्थित त्रिवेणी घाट पर पहुंचीं, जहां गंगा अवलोकन केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मेयर ने बताया कि गंगा अवलोकन केंद्र का प्रोजेक्ट निगम द्वारा तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसको लेकर नमामि गंगे को डीपीआर बनाकर भेजी जाएगी, जिसके बाद नमामि गंगे द्वारा बेहद खूबसूरत रूप से प्रस्तावित गंगा अवलोकन केंद्र का निर्माण तीर्थनगरी ऋषिकेश में कराया जाएगा। मेयर के अनुसार गंगा अवलोकन केंद्र में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को गंगा के उद्गम स्थल से लेकर गंगासागर तक की महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। इधर, मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि त्रिवेणी घाट पर स्थित रैन बसेरे को उच्चीकृत कर इसी में केंद्र को खोले जाने पर विचार किया जा रहा है। यह भी संभव है कि रैन बसेरा में रहने वाले भिक्षुओं को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए और इस भवन को उच्चीकृत कर इसीमें केंद्र खोला जाए। इसके तहत पहली मंजिल पर लाइट एंड साउंड सिस्टम लगाए जाएगा, जिसमें गंगा के उद्गम से लेकर गंगा सागर तक की यात्रा को दिखाया जाएगा। जबकि पहली मंजिल में बनने वाले संग्राहलय में गंगा के विविध रूपों को चित्रों और दूसरे माध्यमों से प्रदर्शित किया जाएगा। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, नमामि गंगे से मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन ऑफिसर रोहित जयाड़ा, पार्षद मनीष बनवाल, पवन शर्मा, राजपाल ठाकुर, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed