{"_id":"60ff10eb8ebc3ecf0d6847bc","slug":"mayor-honored-the-families-of-martyrs-rishikesh-news-drn385655860","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल दिवस पर शहीदों का किया स्मरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल दिवस पर शहीदों का किया स्मरण
विज्ञापन
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में रक्तदान करते युवा।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश/डोईवाला। कारगिल विजय दिवस मेयर अनीता ममगाईं ने कारगिल शहीद मनीष थापा और कैप्टन अमित सेमवाल के परिजनों को सम्मानित किया। । मेयर ने रेलवे रोड स्थित शहीद मनीष थापा के स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने
गुमानीवाला स्थित शहीद अमित स्मारक पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध की सफलता का श्रेय शहीद सैनिकों को जाता है। मई 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर भारत माता की आन, बान व शान की रक्षा की थी। श्रद्धाजलि देने वालों में तारा दत्त सेमवाल, मनोज थापा, पंकज शर्मा, अनिता रैना, प्रभाकर शर्मा, विपिन पंत, राजपाल ठाकुर, रोमा सहगल, प्रमोद शर्मा, रूपेश गुप्ता, अनिकेत गुप्ता, अक्षय खैरवाल आदि थे। वहीं एआईसीसी के अध्यक्ष जयेंद्र रमोला ने भी अमितग्राम में शहीद अमित सेमवाल को श्रद्धांजलि दी।
विस अध्यक्ष ने शहीद मनीष थापा को दी श्रद्धांजलि
ऋषिकेश। कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश में रेलवे रोड पर स्थित कारगिल शहीद मनीष थापा के स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि तीर्थनगरी ऋषिकेश के मनीष थापा कारगिल युद्ध में शहीद होने वाले देश के जांबाजों में से एक थे। मनीष थापा गोरखा राइफल्स की तीसरी बटालियन में राइफल मैन के पद पर तैनात थे। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक विपरीत परिस्थितियों में रहकर देश की सुरक्षा करते हैं। कारगिल युद्ध के दौरान प्रदेश के सर्वाधिक 75 सैनिक शहीद हुए थे।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि देने वालों में शहीद मनीष थापा के भाई मनोज थापा,पार्षद शिव कुमार गौतम, राकेश अग्रवाल, राजेश दिवाकर, संजीव पाल, प्रदीप कोहली, कपिल गुप्ता,राकेश, राजू नरसिम्हा,भूपेंद्र राणा, ऊषा जोशी, सीमा रानी आदि थे।
क्षेत्र में मनाया गया शौर्य दिवस
डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कहा कि 22 साल पहले भारत ने कारगिल का युद्ध जीता था। इसे हम शौर्य दिवस के रूप में मनाते हैं। प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल ने कहा कि देश की रक्षा के लिए वीर जवानों ने कारगिल का युद्ध लड़ा। कहा कि हमें देश की रक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. अंजलि वर्मा, डॉ. एसके कुड़ियाल, डॉ. एनडी शुक्ला, डॉ. आरएस रावत, डॉ. राखी पंचोला, डॉ. पल्लवी मिश्रा, विनोद कुमार, अभिषेक पुरी, जितेन्द्र नेगी, शोभा, ममता, सपना और अर्चित आदि मौजूद थे। वहीं, दूसरी ओर उत्तराखंड पूर्व सैनिक और अर्द्ध सैनिक संगठन डोईवाला ब्लाक के पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक डांडी दुजियावाला में शहीदों को नमन करते हुऐ पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष कैप्टन भगत सिंह राणा, संरक्षक विनोद कुमार, एनके शर्मा, डीडी तिवारी, कुशाल सिंह रावत, सत्यपाल खत्री, विक्रम सिंह भण्डारी, राजेन्द्र सिंह रावत, हरेन्द्र सिंह रावत, मोतीलाल, कैलाश सती, वेदप्रकाश कंडवाल, वीरेन्द्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
रेडफोर्ट इंटरनेशनल स्कूल में शहीदों को याद किया
ऋषिकेश। कारगिल विजय दिवस पर रेडफोर्ड इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल विस्थापित क्षेत्र में विद्यालय के प्रांगण में लगी वीर योद्धा की फोटो पर मार्ल्यापण किया गया। विद्यालय के चेयरमैन शूरबीर सिंह बिष्ट ने कहा कि अपने देश के वीर सपूतों की ताकत से ही हमने कारगिल युद्ध में विजय हासिल की थी। इस दौरान कई सैनिक शहीद हो गए थे। 26 जुलाई को कारगिल युद्ध खत्म हुआ था, तभी से 26 जुलाई से कारगिल दिवस मनाया जाता है। श्रद्धांजलि देने वालों संजीव चौहान, अमित ममगाईं, राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी, मनोज आदि उपस्थित थे।
परमार्थ निकेतन में कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि
ऋषिकेश। कारगिल विजय दिवस पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने शहीदों के बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि भारत ने जब-जब भी क्रांति की, वह केवल शांति की स्थापना के लिए संप्रभुता तथा अखंडता से कोई समझौता नहीं किया। मई से जुलाई 1999 के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर के कारगिल क्षेत्र में हुआ सशस्त्र संघर्ष लगभग 60 दिनों तक चला, जो 26 जुलाई, 1999 को समाप्त हुआ था। इस विजय के लिये भारतीय सेना ने दुर्गम इलाकों, विपरीत मौसम एवं अनेक कठिनाइयों को पार करते हुए विजय प्राप्त की थी।

अमितग्राम में शहीद अमित को श्रद्धांजलि देते एआईसीसी के सदस्य जयेंद्र रमोला।- फोटो : RISHIKESH

रेलवे रोड स्थित स्मारक में शहीद मनीष थापा को श्रद्धांजलि देती मेयर अनीता ममगाईं।- फोटो : RISHIKESH

गुमानीवाला स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देते इनरव्हील क्लब के पदाधिकारी।- फोटो : RISHIKESH