फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Marked state agitators burnt BJP's effigy

चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों ने भाजपा का पुतला फूंका

Wed, 21 Jul 2021 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Marked state agitators burnt BJP's effigy
इंद्रमणी बडोनी चौक पर भाजपा सरकार को पुतला फूंकते राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के लोग। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश/डोईवाला। चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों धीरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में इंद्रमणि बडोनी चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान चार साल के कार्यकाल में भाजपा पर आंदोलनकारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि भाजपा सरकार चार साल से आंदोलनकारियों की उपेक्षा कर रही है। राज्य सरकार की ओर से आंदोलनकारियों पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। आंदोलनकारी राज्य सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगे। राज्य सरकार की ओर आंदोलनकारियों के हित के लिए एक भी कदम नहीं उठाया गया है। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार राज्य में आई है तभी से राज्य आंदोलनकारियों का उत्पीड़न हो रहा है। आंदोलनकारियों की मांगों को पूरा ना करना दुर्भाग्य की बात है। इस अवसर पर पूर्व दर्जाधारी मनीष कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार में आंदोलनकारियों का उत्पीड़न हो रहा है। राज्य आंदोलनकारियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की बजाय। सरकार उन पर मुकदमें दर्ज करने पर तुली है। वहीं चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने डोईवाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आंदोलनकारियों के संघर्षों के बाद राज्य की प्राप्ति हुई है। आज भाजपा सरकार की नीतियों से आंदोलन से जुड़े लोग स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे है। कहा कि भाजपा राज में उनकी समस्याए का निदान नहीं हो रहा है। इससे दोबारा संघर्ष की राह पकड़ रहे हैं। उन्होंने सरकार से तत्काल 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण लागू करने और समान पेंशन दिए जाने पर जोर दिया। इस दौरान केंद्रीय संयोजक मनीष कुमार, केंद्रीय सचिव मधु थापा, नरेंद्र सेठियाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed