{"_id":"653bfb6fd4628080db041915","slug":"many-issues-including-restoration-of-old-pension-were-rishikesh-news-c-5-1-drn1033-275658-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के दोबारा प्रदीप घिल्डियाल बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के दोबारा प्रदीप घिल्डियाल बने अध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iडोईवाला खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुआ द्विवार्षिक सम्मेलनI
एजुकेशन मिनिस्ट्रयल आफीसर्स एसोसिएशन के द्विवार्षिक सम्मेलन में पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मुद्दे उठाए गए। अधिवेशन के दौरान हुए चुनाव में प्रदीप घिल्डियाल दोबारा संगठन में अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए। पर हिम्मत सिंह को सचिव चुना गया।
शुक्रवार को डोईवाला खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में एजुकेशन मिनिस्ट्रयल आफीसर्स एसोसिएशन की देहरादून इकाई का द्विवार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें ट्रांसफर एक्ट में एकल अभिभावकों को दुर्गम क्षेत्रों के लिए छूट देने, पदोन्नति में शिथिलीकरण, मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों का गजट नोटिफिकेशन और पुरानी पेंशन बहाली जैसे मुद्दे जोर शोर उठाए गए। इस दौरान जनपद की जिला कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप घिल्डियाल दोबारा निर्वाचित घोषित हुए। सचिव पद पर हिम्मत सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर अरुण कंडवाल निर्वाचित घोषित हुए। अधिवेशन में अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा पौड़ी वीएस रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक राजेंद्र सिंह रावत, खंड शिक्षा अधिकारी मंजू भारती, वीरेन्द्र गुंसाई, एसएस रौथाण, मुकेश बहुगुणा, आशुतोष सेमवाल, कुलदीप रावत आदि मौजूद रहे।