फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mandua will now be available for free at cheap ration shops.

Rishikesh News: सस्ते गल्ले की दुकानों पर अब मुफ्त में मिलेगा मंडुआ

Tue, 31 Mar 2026 02:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 31 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Mandua will now be available for free at cheap ration shops.
उमड़ा स्थित दिउली सस्ते गल्ले की दुकान में अपनी बारी का इंतजार करते कार्डधारक
सरकार की नई पहल के तहत अब सस्ते गल्ले की दुकानों पर राशन के साथ मंडुआ (मोटा अनाज) भी उपलब्ध कराया जा रहा है। मार्च माह से बीपीएल और अंत्योदय कार्डधारकों को मिलने वाले मासिक राशन में आंशिक बदलाव करते हुए चावल की मात्रा में कटौती कर दो किलो मुफ्त मंडुआ वितरित किया जा रहा है।पहले प्रति कार्डधारक को पांच किलो चावल दिया जाता था, लेकिन अब उसमें दो किलो की कमी कर उसकी जगह पोषक तत्वों से भरपूर मंडुआ दिया जा रहा है। इस बदलाव का उद्देश्य जहां एक ओर लोगों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ी क्षेत्रों में मोटे अनाज की खेती करने वाले काश्तकारों को भी आर्थिक लाभ पहुंचाना है। उमड़ा दिउली स्थित सस्ते गल्ले की दुकान पर बीपीएल कार्डधारकों की संख्या 519 और अंत्योदय कार्डधारकों की संख्या 60 है। राशन विक्रेता धर्मानंद बिजल्वाण ने बताया कि सभी पात्र कार्डधारकों को प्रति कार्ड दो किलो चावल की जगह अब दो किलो मुफ्त मंडुआ दिया जा रहा है। बाजार में मंडुआ की कीमत करीब 40 रुपये प्रति किलो है।ऐसे में मुफ्त वितरण से जरूरतमंद परिवारों को सीधा फायदा मिल रहा है। पहली बार राशन में मंडुआ मिलने से कार्डधारकों में खुशी देखी जा रही है। सरकार की इस पहल को स्थानीय स्तर पर सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे पोषण के साथ-साथ स्थानीय कृषि को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed