फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Making Uttarakhand Congress free: Ajay Bhatt

उत्तराखंड को बनाना है कांग्रेस मुक्त: अजय भट्ट

Sun, 19 Jun 2016 02:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sun, 19 Jun 2016 02:57 AM IST
विज्ञापन
Making Uttarakhand Congress free: Ajay Bhatt
भाजपा ने विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक - फोटो : अमर उजाला

नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2017 में उत्तराखंड को भी कांग्रेस मुक्त बनाना है। राज्य की कांग्रेस सरकार का ध्यान विकास कार्यों पर नहीं, बल्कि खनन और शराब नीति पर है। कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताते हुए कहा कि अच्छे लोग उनका साथ छोड़कर भाजपा में सम्मलित हो रहे है। इससे पहले कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक सुबोध उनियाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन किया। सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन


चौदह बीघा नया पुल मैदान पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। नटराज चौक से भजनगढ़ होते हुए कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। सम्मेलन स्थल पर पार्टी नेताओं का ढोल नगाड़ों, फूल मालाओं और आतिशबाजी के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत को विकास कार्यो के लिए हमने पूरा समय दिया।
विज्ञापन


लेकिन जब उन्होंने अपने पूरे परिवार को खनन और आबकारी में लगा दिया तो प्रदेश के विनाश को हम सहन नहीं कर पाए। चुनाव से पूर्व कांग्रेस और छूटेगी। दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा सत्ता में आएगी। पूर्व मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में प्रदेश में भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है। विधायकों की खरीद फरोख्त कर उन्होंने सरकार को दुबारा बचा लिया, लेकिन यह सरकार अधिक दिन चलने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी उन्हें जहां से भी टिकट देगी वह जनता के आर्शीवाद से चुनाव जीतकर आऊंगा। पूर्व विधायक सुबोध उनियाल ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए चुनाव अभियान में जुट जाने को कहा। ऋषिकेश विधायक प्रेम चंद अग्रवाल, प्रदीप बत्रा, महामंत्री खजान दास,ज्ञान सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष संजय नेगी, महामंत्री दिनेश डोभाल, मदन ङ्क्षसह, कुसुम कंडवाल, जीराम भट्ट, पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, पुष्पा ध्यानी, अनिल बडोला, राकेश सेंगर, ब्रृजेश चर्तुवेदी आदि मौजूद थे।

कांग्रेस छोड़ ये नए चेहरे हुए भाजपा में शामिल
विनिता बिष्ट नरेंद्रगनर ब्लॉक प्रमुख, दुर्गा राणा पालिकाध्यक्ष नरेंद्रनगर, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुनिकीरेती शंभू पासवान, सभासद, धर्म सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव बिना जोशी, शूरवीर सिंह भंडारी, रोशन रतूड़ी, वीर ङ्क्षसह रावत, राजेंद्र भंडारी, विनोद कुकरेती, मोहन सिंह बिष्ट, पृथ्वी सिंह नकोटी, कमल सिंह रावत, मुनेंद्र भंडारी सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।

सर्वे और रायसुमारी के बाद होगा टिकट फाइनल
पत्रकारों के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए विधायक कहां से चुनाव लड़ेगे यह अभी तय नहीं हुआ है। इन पूर्व विधायकों की कार्यशैली और कार्य क्षमता का पार्टी पहले सर्वे करेंगी। सर्वे रिपोर्ट आने और कार्यकर्ताओं से रायसुमारी के बाद ही उनका टिकट फाइनल होगा।

भाजपा बोलने में वक्त लगेगा
कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता लेने वाले लोगों का नाम पुकारते वक्त बार-बार पूर्व विधायक सुबोध उनियाल यह कहकर संबोधित करते रहे कि उनका कांग्रेस परिवार में स्वागत है। संबोधन में कांग्रेस का नाम लेने पर मंच पर उपस्थित पार्टी नेता हर नाम के बाद सुबोध को भाजपा बोलते रहे। गलती को सुधारते हुए उनियाल ने कहा कि परिवार नया है इसलिए नाम लेने में वक्त लगेगा।


हरक का कुर्ता फटा, उनियाल ने ली चुटकी
मंच पर जाते वक्त पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत का कुर्ता पीछे से फट गया। जिस पर पूर्व विधायक सुबोध उनियाल ने चुटकी लेते हुए हरक से कहा यह कांग्रेस की शरारत तो नहीं। कुर्ता फटने की बात हरक ने विजय बहुगुणा को बताई तो उन्होंने कहा कि ऐसा होता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed