{"_id":"4ab17ff2159e2c854cf53d9a47390870","slug":"mahadev-laxmanjhula-win-in-cricket-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादेव, लक्ष्मणझूला और ठुल्ला जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादेव, लक्ष्मणझूला और ठुल्ला जीते
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Sat, 09 Jan 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मणझूला में आयोजित पूर्व नगर पंचायत सभासद स्व. रणवीर सिंह नेगी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के 15वें दिन तीन मुकाबले हुए। इनमें महादेव इलेवन क्लब, लक्ष्मणझूला और ठुल्ला इलेवन क्लब ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
शुक्रवार को जीआईसी लक्ष्मणझूला के समीप स्वर्गाश्रम ट्रस्ट के आम बागीचे में पहला मैच महादेव इलेवन और सेम इलेवन के बीच हुआ। सेम इलेवन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 88 रन बनाए। जवाब में उतरी महादेव इलेवन की टीम ने 12 ओवर में 89 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
दूसरा मुकाबला लक्ष्मणझूला और पुंडरासू टीम के बीच हुआ। इसमें पुंडरासू ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। लक्ष्मणझूला ने बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 182 रन बनाए। जवाब में पुंडरासू टीम 12 ओवर में तीन विकेट खोकर महज 148 रन ही बना पाई। लक्ष्मणझूला क्लब विजेता रही। तीसरा मैच ठुल्ला इलेवन और शिकारी क्लब के बीच खेला गया। शिकारी क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 104 रन बनाए।
विज्ञापन
लक्ष्य के लिए उतरी ठुल्ला इलेवन की टीम ने 12 ओवर में 105 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। मौके पर अर्जुन सिंह भंडारी, संजीव प्रजापति, रामजी पांडेय, राहुल धाकड़, अजय शर्मा, अंशुल पांडेय आदि मौजूद थे।