फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Local people have raised the demand for giving independence

Rishikesh News: पीएचसी थानो के अनुबंध को आगे न बढ़ाने की मांग

Wed, 20 Dec 2023 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Local people have raised the demand for giving independence
I
विज्ञापन

I

I
I

I- 26 दिसंबर को समाप्त हो रहा एम्स ऋषिकेश से हुआ अनुबंध
I

I- ग्राम सुधार महिला एवं पुरुष विकास समिति की बैठक आयोजितI



स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थानो को एम्स से आजादी दिए जाने की मांग उठाई है। पीएचसी थानो के साथ एम्स का अनुबंध 26 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि इस अनुबंध को आगे नही बढ़ाया जाना चाहिए।



पीएचसी थानो में ग्राम सुधार महिला एवं पुरुष विकास समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्ष मुन्नी देवी बहुगुणा ने कहा कि पांच वर्ष पहले पीएचसी थानो को प्रदेश सरकार ने एक अनुबंध के तहत एम्स ऋषिकेश को संचालित करने के लिए दिया था। जिसके बाद अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई। अब ग्रामीण नही चाहते कि अनुबंध समाप्त होने के बाद फिर से पीएचसी को एम्स को दिया जाए।
विज्ञापन


संरक्षक विरेंद्र सिंह कृषाली ने कहा कि थानो न्याय पंचायत की एक दर्जन से अधिक दूरस्थ पहाड़ी ग्राम सभाएं पीएचसी थानो से जुड़ी हुई हैं। इसलिए इस अस्पताल में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जानी चाहिए। बैठक में ग्राम प्रधान हेमंती, विक्रम सोलंकी, पदप सिंह पंवार, रमेश कृषाली, रघुवीर कृषाली, प्रवीण डबराल, बलवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iमुख्यमंत्री की घोषणा पर नही हुआ अमलI



त्रिवेंद्र सरकार में पीएचसी थानो को एक अनुबंध के तहत एम्स को संचालित करने के लिए दिया गया था। तब दावा किया गया था कि इस अस्पताल में स्थानीय लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा। लेकिन अस्पताल को एम्स को देने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और बिगड़ गई। उसके बाद 17 नवंबर 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से इस अस्पताल के उच्चीकरण की घोषणा की गई थी। जिस पर आज तक अमल नही हो पाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed