फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Local Artists to Perform in This Year's Ramlila

Rishikesh News: इस बार रामलीला में स्थानीय कलाकार करेंगे मंचन

Sat, 10 Oct 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 10 Oct 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Local Artists to Perform in This Year's Ramlila
इस बार रामलीला में स्थानीय कलाकार करेंगे मंचन
विज्ञापन

- पांचवी बार हो रही चौदहबीघा में रामलीला
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। इस बार मां गंगा रामलीला समिति 14 बीघा मुनि की रेती में स्थानीय कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। इनमें से कुछ कलाकार स्थानीय होंगे और कुछ को कुछ आसपास के जिलों से बुलाया जाएगा। आज रविवार 11 से 20 अक्तूबर तक रामलीला का मंचन किया जाएगा।

चौदहबीघा स्थित रामलीला मैदान में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के महासचिव अनिल कुमार बडोनी ने कहा कि यह रामलीला का पांचवां आयोजन है। इस बार खास बात यह होगी कि बाहर के कलाकारों के बजाय स्थानीय कलाकार मंचन करेंगे। इस बार दशहरे में मुनि की रेती में महाकाल की भस्म आरती की जाएगी। दशहरा पर्व पर राम दरबार का आयोजन किया जाएगा। दशहरे के दिन आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय स्कूलों के छात्र रंगारंग प्रस्तुति देंगे। रामलीला मंचन का कार्यक्रम रात आठ बजे शुरू होगा। इस बार बालाजी धाम सालासर से ध्वज लाकर उसकी स्थापना की गई है। 20 अक्तूबर को राजतिलक के साथ ही रामलीला का समापन होगा। रामलीला के माध्यम से नशा रोकने के लिए लोगाें को जागरूक किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने अधिक से अधिक लोगों से रामलीला के मंचन देखने के लिए आने की अपील की है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संदीप परमार, जितेंद्र उनियाल, देवेंद्र दत्त जोशी, मनोज मलासी, प्रदीप सकलानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed