फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Last night, a saw was used on green mango trees standing

Rishikesh News: भोगपुर में बिना अनुमति आम के हरे पेड़ों पर चली आरी

Sat, 02 Dec 2023 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Last night, a saw was used on green mango trees standing
Iवन विभाग की टीम को देखकर भागे, एक तस्कर को दबोचा, मुचलके पर छोड़ा
विज्ञापन

I

Iभोगपुर क्षेत्र के बाग में खड़े आम और कटहल के 64 पेड़ काटने की थी तैयारीI



रानीपोखरी के भोगपुर क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बीती रात एक बाग में खड़े आम के हरे पेड़ों पर आरी चला दी गई। बाग में खड़े आम के पेड़ों की संख्या विभागीय अधिकारी अलग-अलग बता रहे हैं। बाग स्वामी पर विभाग की ओर से कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है। वन विभाग की गश्ती टीम ने रात में एक तस्कर को दबोचा। जिसे 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है।

बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे वन विभाग थानो रेंज की गश्ती टीम को बाग में 10 से 15 लोग आम के पेड़ काटते नजर आए। टीम को देखकर लोग मौके से भाग खड़े हुए। टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो आम के 13 पेड़ों को काटकर गिरा दिया गया था। काटे गए आम के पेड़ 10 से 15 साल पुराने बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन




वन विभाग ने एक तस्कर को पकड़कर निजी मुचलके पर छोड़ दिया है। वहीं औजारों को जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि तस्कर बाग में 44 आम और 20 कटहल के पेड़ काटने की फिराक में थे। पेड़ों को जल्द काटा जा सके, इसके लिए अत्याधुनिक औजारों का इंतजाम किया गया था। पूरे बाग से पेड़ काटकर वहां पर प्लाटिंग की जानी थी। वन विभाग बाग स्वामी पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iअधिकारी कटे पेड़ों की संख्या बता रहे अलग-अलगI

सहायक उद्यान अधिकारी डोईवाला श्वेता चौहान ने बताया कि भोगपुर में बिना अनुमति के आम के 17 पेड़ काटे गए हैं। जबकि वन क्षेत्राधिकारी थानो नत्थीलाल डोभाल ने यह संख्या 13 बताई है। चार पेड़ कहां कम पड़ गए यह बताने को कोई तैयार नहीं है।




I
I

Iभोगपुर में बिना अनुमति के 17 आम के पेड़ काटे गए हैं। उद्यान विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। फिलहाल वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए काटे गए पेड़ों को कब्जे में ले लिया है। विभाग की तरफ से भी बगीचा मालिक पर कार्रवाई की जाएगी। फलदार पेड़ों को कटने से बचाया जाएगा। - श्वेता चौहान, उद्यान अधिकारी डोईवाला
I

I
I

I
I

Iभोगपुर में बिना अनुमति के वन तस्करों ने 13 आम के पेड़ देर रात काटे दिए हैं। करीब एक दर्जन से अधिक तस्कर मौके से भागने में कामयाब रहे। एक तस्कर को दबोचने के बाद 50 हजार के निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। बाग स्वामी पर भी कार्रवाई की जा रही है। - एनएल डोभाल, रेंजर थानो वन रेंजI






Iप्लाॅट बेचने से पहले सुखाए जाते हैं फलदार हरे पेड़I

रानीपोखरी, डोईवाला, भोगपुर, श्यामपुर, खैरी खुर्द आदि क्षेत्राें में प्रोपर्टी डीलरों की ओर से प्लांटिंग करने के दौरान भूखंडाें (प्लॉट) की मार्किंग की जाती है। इस दौरान यदि भूखंड में कोई फलदार हरा पेड़ है तो उसे पहले उन पेड़ों को सुखाया जाता है। फिर उद्यान विभाग से सूखे पेड़ाें को काटने की अनुमति मांगी जाती है। उद्यान विभाग के अधिकारी भी अनुमति दे देते हैं। कई बार अनुमति से दोगुने पेड़ काट दिए जाते हैं। पेड़ काटने और लकड़ी को दूसरी जगह शिफ्ट करने का काम रात में ही किया जाता है। भूखंड खरीदने वाले व्यक्ति भी पेड़ कटने के बाद ही पूरे पैसे देने की बात कहते हैं। कई बार पैसे लंबे समय तक फंसने से बचने के चक्कर में प्रॉपर्टी डीलर बिना अनुमति के ही फलदार पेड़ों पर आरी चलवा देते हैं। विभाग में जुर्माना जमा करने के बाद प्लाटिंग वाली जमीन से पेड़ साफ हो जाते हैं। विभागीय जांच भी जुर्माना भरने के बाद बंद हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed