{"_id":"681a6899eccf1ce7750dac50","slug":"lakhpati-didis-are-inspiring-the-society-dhami-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-683312-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखपति दीदियां समाज को कर रहीं प्रेरित : धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखपति दीदियां समाज को कर रहीं प्रेरित : धामी
Wed, 07 May 2025 01:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 07 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आईडीपीएल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लखपति दीदियां अपने परिवार और समाज को प्रेरित कर रही हैं।
मंगलवार को सीएम धामी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यक्रम में शिरकत करने आईडीपीएल पहुंचे थे। कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तीकरण, सुरक्षा और उनके उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमने शिक्षा और स्वास्थ्य से लेकर उद्यमिता तक में महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित करने का प्रयास किया है।
कहा, प्रदेश में आज 67 हजार स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे हैं। प्रदेश की डेढ़ लाख से अधिक बहनें लखपति हैं। लखपति दीदियां अपने परिवार और समाज को प्रेरित कर रही हैं। बहनों द्वारा निर्मित उत्पादों की गुणवत्ता इतनी अच्छी होती है कि वह बहुराष्ट्रीय कंपनियों के उत्पादों को भी पीछे छोड़ रहे हैं।
सीएम धामी ने कहा कि अब हमारी बहनों के बनाए उत्पाद हवाई अड्डों पर भी उपलब्ध होंगे। पंत नगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ व जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर हाउस ऑफ हिमालयाज के स्टोर में स्थानीय उत्पाद उपलब्ध होंगे। सीएम ने कहा कि दिल्ली एविएशन मुख्यालय में भी इस संबंध में बात की गई है। अब पूरी दुनिया में हमारी बहनों के बनाए उत्पाद पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने नौकरी, शिक्षा आदि क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का काम किया है। महिलाओं को नए अवसर दिए गए हैं। जिससे बहनें अपने सपनों को साकार कर सकें। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर हाउस आफ हिमालया के तहत 110 आउटलेट खोले गए हैं।