फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Laid the foundation stone of the hostel and boundary wall

Rishikesh News: 7.10 करोड़ से होगा छात्रावास का निर्माण

Sat, 16 Mar 2024 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Laid the foundation stone of the hostel and boundary wall
Iराजकीय पॉलीटेक्निक रानीपोखरी में कैबिनेट मंत्री ने किया शिलान्यासI
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने राजकीय पॉलीटेक्निक रानीपोखरी में छात्रावास और चाहरदीवारी का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।



उन्होंने कहा कि नाबार्ड योजना के अंतर्गत छात्रावास और चाहरदीवारी आदि कार्य को किया जाएगा। जिसकी लागत 710.49 लाख रुपये है। यह निर्माण कार्य एक वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। इस कार्य के होने से इस संस्था में एआईसीटीई के मानकों की प्राप्ति होगी। छात्रावास सुविधा होने से दूरस्थ ग्रामीण खासकर पहाड़ी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। युवा शक्ति को रोजगार के जोड़ने के लिए तकनीकी शिक्षा जरूरी है।

राजकीय पालीटेक्निक रानीपोखरी में पुरानी कोर ब्रांच सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के अलावा इंजीनियरिंग की एक नई शाखा मेकाट्रोनिक्स शुरू की गई है। पॉलीटेक्निक संस्थाओं में लैंग्वेज लैब की स्थापना की गई है। निदेशक तकनीकी शिक्षा आरपी गुप्ता ने कहा कि अवस्थापना सुविधाओं के लिए सरकार द्वारा संस्थानों को कुल 25 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है।
विज्ञापन




रोजगार के लिए तकनीकी शिक्षा को मजबूत किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर निदेशक देशराज, परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुकेश पाण्डेय, प्रधानाचार्य एके पाठक, परियोजना प्रबंधक अरविंद सिंह सजवाण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed