फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Kumrana won the title of the cricket tournament

कुमरांणा इलेवन ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला

Sun, 16 Jan 2022 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Kumrana won the title of the cricket tournament
यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत नवयुवक मंगल दल ग्राम सभा ढौंसण की ओर से त्याड़ौ खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें कुमरांणा इलेवन की टीम विजेता बनी। विजेता टीम को 21 हजार रुपये की नकद धनराशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। डांडा मंडल की टीम उपविजेता रही। उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद धनराशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बीते 25 दिसंबर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को त्याड़ौ खेल मैदान में कुमरांणा इलेवन और डांडामंडल के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। डांडामंडल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कुमरांणा इलवेन की टीम ने 20 ओवर में 153 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डांडामंडल टीम के खिलाड़ी 20 ओवर में 139 रन बनाकर आलआउट हो गई। कुमरांणा इलवेट टीम ने 14 रन से यह मुकाबला जीता। विजेता टीम से महाराज को तीन विकेट और 45 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। इसके अलावा पूरे टूर्नामेंट में 15 विकेट और 31 रन बनाने पर शंकर पयाल को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीरा रतूड़ी और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मानंद बिजल्वाण ने विजेता टीम और खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed