फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Kovishield vaccine not received for three days

तीन दिन से नहीं मिली कोविशील्ड वैक्सीन

Sat, 10 Jul 2021 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Kovishield vaccine not received for three days
ऋषिकेश। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत दिसंबर तक सौ फीसदी टीकाकरण का दावा करा रहे हैं। लेकिन टीकों की कमी से योगनगरी में टीकाकरण अभियान दम तोड़ रहा है। शुक्रवार को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय स्थित टीकाकरण केंद्र में तीसरे दिन भी कोविशील्ड की डोज नहीं मिलने से लोगों को टीका नहीं लग पाया। वहीं केवल कोवाक्सिन की 80 डोज के सहारे टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। यहां भी केवल दूसरी डोज लगाई गई, पहली डोज वालों के हाथ निराशा ही लगी। कोरोनारोधी टीकों की आपूर्ति में कमी के चलते ऋषिकेश तहसील क्षेत्र में अब टीकाकरण अभियान दो केंद्रों में सिमट कर रह गया है। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में केवल 45 प्लस आयुवर्ग के 80 लोगों को कोवैक्सीन की डोज लगाई गई। कोवैक्सीन की पहली डोज कोविशील्ड की दूसरी डोज लगाने वालों को टीके उपलब्ध न होने का हवाला देते हुए केंद्रों से लौटा दिया। उधर हरिद्वार रोड स्थित राधा स्वामी जंबो टीकाकरण केंद्र एक और दो में 18 प्लस आयुवर्ग के 280 लोगों को कोवाक्सिन का टीका लगाया गया। टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष पंत ने बताया कि एसपीएस में 45 प्लस आयुवर्ग के 80 और दोनों जंबो सेंटर में 280 लोगों को कोरोना टीकाकरण हुआ। संवाद
विज्ञापन

पहली डोज न मिलने पर केंद्रों से निराश लौटे लोग
डोईवाला। क्षेत्र के टीकाकरण केंद्रों 18 प्लस और 45 प्लस आयुवर्ग के लोगों को पहली डोज नहीं लग पाई। वैक्सीन की कमी के चलते केवल 45 प्लस आयुवर्ग के लोगों को ही दूसरी डोज लगाई गई। पहली डोज लगाने के लिए केंद्रों में पहुंचे वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को डोईवाला क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला, छिद्दरवाला, रायवाला, बालावाला और दूधली आदि केंद्रों पर लोगों को पहला टीका नहीं लग पाया। वैक्सीन के अभाव में कई केंद्रों पर सीमित मात्रा में डोज पहुंच पा रही है। डोईवाला में बनाए गए केंद्रों पर कहीं 50 और कहीं 100 ही लोगों का टीकाकरण हुआ। वैक्सीन के अभाव के कारण शुक्रवार को 18 साल और 45 साल से अधिक आयु के लोगों को पहली डोज नहीं लग पाई। जिससे पहली डोज लगाने वाले लोगों को केंद्रों से लौटना पड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस भण्डारी ने बताया कि वैक्सीन का कोटा कम उपलब्ध होने से फिलहाल 45 साल से अधिक आयु के लोगों को दूसरा टीका लगाया जा रहा है। जैसे ही वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होगी। सभी केंद्रों पर सुचारू टीकाकरण शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर यात्रियों की हो रही है आरटीपीसीआर
डोईवाला। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर दूसरे शहरों से आने वाले हवाई यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच हो रही है। हालांकि अधिकांश यात्री निगेटिव रिपोर्ट लेकर पहुंच रहे हैं। सभी एहतियात रखते हुए विभागीय टीम यात्रियों का कोरोना सैंपल ले रही है। प्रतिदिन 50 से अधिक ऐसे यात्री आ रहे हैं। जिनकी जांच की जा रही है। संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत व्यवस्थाओं को मजबूत बनाया जा रहा है। बिना निगेटिव रिपोर्ट के आने वाले यात्रियों की अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर जांच हो रही है। नोडल अधिकारी चेतन कोठारी ने बताया कि फ्लाइट से आने वाले जिन यात्रियों के पास आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट नहीं है, उनका सैंपल लिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed