फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Kotwali surrounded on sale of liquor in prohibited area

वर्जित क्षेत्र में शराब की बिक्री पर घेरी कोतवाली

Thu, 15 Jul 2021 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Kotwali surrounded on sale of liquor in prohibited area
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस, भाजयुमो, एबीवीपी, एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से कोतवाली का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को छात्रसंघ कार्यकर्ता नितिन सक्सेना और सौरभ वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली परिसर में एकत्रित हुए। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने परिसर में जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तीर्थनगरी में धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री हो रही है। यही नहीं तीर्थनगरी में संचालित होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में भी बिना अनुमति की शराब परोसी जा रही है। रोजाना दोपहिया और चौपहिया वाहनों में शराब की तस्करी हो रही है। वर्जित क्षेत्र होने के बाद भी यहां जगह-जगह शराब की क्रय-विक्रय हो रहा है। शराब की बिक्री से तीर्थनगरी की छवि धूमिल हो रही है। साथ ही वातावरण दूषित हो रहा है। उन्होंने कोतवाली पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विवेक शर्मा, त्रिलोक परमार, अंकित चौहान, सागर शर्मा, यश अरोड़ा, दीपक कुमार, अमन पांडे, रोहित, सेंकी सक्सेना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed