{"_id":"6345c50defd18e0d8830aa84","slug":"kolkata-tourist-dies-after-raft-overturns-rishikesh-news-drn425296727","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफ्ट पलटने से कोलकत्ता के पर्यटक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफ्ट पलटने से कोलकत्ता के पर्यटक की मौत
विज्ञापन
गंगा नदी में राफ्ट पलटने से कोलकत्ता के पर्यटक की मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पर्यटक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मंगलवार सुबह हरिद्वार से तपोवन में राफ्टिंग करने कोलकत्ता के आठ सदस्य पहुंचे। जिनमें छह महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे। तपोवन में इन पर्यटकों ने रेड चिल्ली कंपनी में राफ्टिंग के लिए अपना पंजीकरण किया। सभी आठ सदस्य राफ्टिंग के लिए शिवपुरी की ओर रवाना हुए। शिवपुरी से तपोवन की ओर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर रोलर कोस्टर रैपिड में अचानक राफ्ट पलट गई। राफ्ट पलटते ही आसपास से दूसरी राफ्ट भी मदद के लिए पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों राफ्टों के गाइडों ने राफ्ट में सवार सभी पर्यटकों को रेस्क्यू किया। लेकिन इस दौरान एक पर्यटक की हालत नाजुक हो गई।
गाइड ने पर्यटक को सीपीआर देने के लिए अपनी राफ्ट फूलचट्टी के समीप लगाई और पर्यटक को सीपीआर दिया। हालत नाजुक होने पर पर्यटकों ने 108 को सूचना दी। लेकिन जब तक एंबुलेंस पहुंचती तब तक पर्यटक और राफ्ट गाइड ने फूलचट्टी के समीप संचालित सेना कैंप में जवानों से मदद मांगी। सैन्य अधिकारी अपने वाहन में पर्यटक को बैठाकर सरकारी अस्पताल की ओर रवाना हुए। तब तक ब्रह्मपुरी के समीप 108 सेवा भी पहुंच गई।
विज्ञापन
मुनिकीरेती थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से पर्यटक को एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने कोलकाता के बाड़ानगर, विद्या सागर रोड, पोस्ट ऑफिस दमदम के वेदियापाड़ा निवासी शुभाषीश बर्मन राय (60) पुत्र फनींद्र कुमार बर्मन को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक हाल में पंजाब नेशनल बैंक कोलकाता से सेवानिवृत्त हुए थे। बताया वह अपने परिजनों के साथ हरिद्वार घूमने आए थे।