फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Knowledge of the work going on the faith path

विस अध्यक्ष ने सिंचाई विभाग के अधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक

Thu, 24 Dec 2020 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Knowledge of the work going on the faith path
ऋषिकेश। सिंचाई विभाग की ओर से प्रस्तावित योजनाओं और निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा के संबंध में बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर विस अध्यक्ष ने 1157.65 लाख की लागत से आस्था पथ पर चल रहे पुनरोद्धार, बाढ़ सुरक्षा निर्माण कार्यों की समीक्षा की। साथ ही सिंचाई विभाग की ओर से नाबार्ड के लिए प्रस्तावित 27 करोड़ की योजनाओं के संबंध में चर्चा की।
विज्ञापन

इस मौके पर विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विकास कार्यों की गुणवत्ता और तय समय सीमा के अंतर्गत इसे पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने रायवाला, हरिपुरकलां, ठाकुरपुर, चकजोगी और गौहरीमाफी सहित अन्य क्षेत्रों में सिंचाई नहरें एवं बाढ़ योजना के कार्य के लिए कार्य योजना बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आने वाली बरसात से पहले कार्य योजना बनाकर नहरों की मरम्मत एवं बाढ़ सुरक्षा किए जाएंगे। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डीके सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नाबार्ड मद में 27 करोड़ रुपये की योजना प्रस्तावित है। इसमें आठ करोड़ रुपये की लागत से रायवाला क्षेत्र में सौंग नदी के दाएं तट पर स्थित ग्राम गौहरीमाफी में बाढ़ योजना का कार्य, लगभग नौ करोड़ रुपये की लागत से साहबनगर में बाढ़ सुरक्षा का कार्य, लगभग दो करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से रायवाला नहर का पुनरोद्धार और मरम्मत निर्माण कार्य, एक करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से गौहरीमाफी नहर पुनरुद्धार एवं मरम्मत निर्माण कार्य, लगभग 94 लाख रुपये की लागत से हरिपुर नहर का पुनरोद्धार और मरम्मत, पांच करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से लक्कड़ घाट सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से ट्रीटमेंट के बाद निकले पानी से लक्कड़ घाट क्षेत्र के लिए सिंचाई नहर की योजना का कार्य प्रस्तावित है। नाबार्ड द्वारा धनराशि स्वीकृत होने के बाद कार्य शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता आरके तिवारी, सहायक अभियंता अनुभव नौटियाल, अपर सहायक अभियंता आशीष बिष्ट और अपर सहायक अभियंता कुलदीप सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed