फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Kanwar Yatra: Four hundred and the rose water in Jay

कांवड़ यात्रा: नीलकंठ में साढ़े चार लाख ने चढ़ाया जल

Mon, 01 Aug 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 01 Aug 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Four hundred and the rose water in Jay
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

 श्रावण मास कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में रविवार को मंदिर में जल चढ़ाने के लिए शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ा। बोल बम, बमबम..., उद्घोष के साथ देर रात तक साढे़ चार लाख शिवभक्तों ने प्राचीन शिवालय नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित किया। कांवड़ यात्रा के 13 वें दिन नीलकंठ मंदिर में अब तक जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों की संख्या 28 लाख से अधिक पार कर चुकी है। रविवार को बाइक सवार कांवड़ियों का रैला उमड़ने से तीर्थनगरी में जाम के हालात बने रहे। जाम खुलवाने में पूरे दिन पुलिस के पसीने छूटे रहे।

विज्ञापन


रविवार को तीर्थनगरी में शिवभक्तों ने मोक्षदायिनी में आस्था की डुबकी लगाई और गंगा जल भरकर हर हर महादेव जयकारों के साथ प्राचीन  शिवालय की ओर रवाना हुए। इस दौरान नीलकंठ पैदल मार्ग, मोटर मार्ग और  मंदिर परिसर भगवा रंग में रंगा रहा। मंदिर परिसर दिन भर जय भोले की जयकारों के साथ गुंजायमान रहा। नीलकंठ में  ब्रह्ममूर्हुत से शुरू हुए जलाभिषेक में शाम चार  बजे 2 लाख, 86 हजार, तीन सौ 85   शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। जलाभिषेक होते होते शाम छह बजे शिवभक्तों की  दर्शनों की संख्या तीन लाख, 61 हजार, नौ सौ 55 पार कर गई। दर्शन और जलाभिषेक का क्रम देरशाम सांध्य कालीन आरती के बाद भी जारी रहा।
विज्ञापन


जो साढ़े चार लाख से अधिक का आंकड़ा पार कर  गया। मंदिर समिति अध्यक्ष धन सिंह राणा ने बताया कि मंदिर परिसर में सुबह  से शिवभक्तों की संख्या में कोई गिरावट नहीं  आई। शिवालय में जलाभिषेक के  लिए मंदिर परिसर से नीलकंठ पैदल मार्ग पर कई किमी की दूरी तक शिवभक्तों का  तांता लगा हुआ है। कावंड़ यात्रा के चरम में बढ़ रही शिवभक्तों की भीड़ को नियंत्रित  करने के लिए प्रशासन के भी पसीने छूट रहे हैं। बैराज मोटर मार्ग से नीलकंठ मंदिर परिसर तक सड़क पर दिनभर दुपहिया वाहनों का रैला उमड़ा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed