{"_id":"68717556dc4f038089010ea6","slug":"kanwadis-were-welcomed-by-showering-flowers-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-736637-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
Sat, 12 Jul 2025 02:04 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा के पहले दिन स्वर्गाश्रम क्षेत्र के बाघखाला में यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट और परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानंद सरस्वती ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। कांवड़ियों को मालाएं पहनाकर प्रसाद वितरित किया गया।
स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि कांवड़ यात्रा शुरु होने के बाद पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। कांवड़ यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं का नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक क्षेत्र के स्थानीय लोगों, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने स्वागत किया। फूलों की वर्षा और जयकारों के साथ शिवभक्तों की पदयात्रा का हर दृश्य अविस्मरणीय बन गया।
बाघखाला सहित स्वर्गाश्रम-जौंक क्षेत्र, नीलकंठ मंदिर, नीलकंठ मार्ग पूरी तरह से भगवामय हो गया है। पूरे रास्ते पर शिव भक्त ही नजर आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक की अध्यक्ष बिंदिया अग्रवाल, एसडीएम यमकेश्वर अनिल चन्याल, एसडीएम पौड़ी रेखा आर्य, तहसीलदार यमकेश्वर वैभव जोशी, ईओ नगर पंचायत अंकित राणा आदि उपस्थित रहे।