फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Kanvd vehicle not go into caves in the city

शहर में नहीं घुसेंगे कांवड़ वाहन

Tue, 19 Jul 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 19 Jul 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Kanvd vehicle not go into caves in the city
सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम - फोटो : file photo

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा का आगाज मंगलवार को होगा। यात्रा निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन तैयारियां पूरी करने का दावा कर रहा है। यातायात व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए कांवड़ वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हरिद्वार से आने वाले कांवड़ वाहन लेबर कॉलोनी, आईडीपीएल में स्थित अस्थायी पार्किंग में खड़े होंगे। अप्रिय घटना से निपटने को अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी।

विज्ञापन


सोमवार को नगर पालिका के स्वर्ण जयंती सभागार में एसडीएम कुसुम चौहान ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रुप देने के लिए विभागीय अधिकारियों और व्यापारियों की बैठक ली। एक माह तक चलने वाली कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए यातायात, सुरक्षा, बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था पर चर्चा की गई। व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से आवश्यक सुझाव भी मांगे गए।
विज्ञापन


एसपी देहात टीडी वैला ने बताया कि हरिद्वार से आने वाले वाहन आईडीपीएल कैनाल गेट से वाया बैराज होकर नीलकंठ धाम जाएंगे। नीलकंठ से लौटने वाले वाहन गरुड़ चट्टी पुल से तपोवन वाया भद्रकाली होते हुए हरिद्वार की ओर जाएंगे। लेबर कालोनी आईडीपीएल, बैराज रोड, ढालवाला में चंद्रभागा नदी के किनारे अस्थायी  पार्किंग में बुनियादी सुविधाएं बहाल की गई हैं। किसी आगजनी की घटना से निपटने के लिए नटराज चौक और बैराज रोड स्थित पार्किंग में अग्निशमन वाहन की व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर सीओ चक्रधर अंथवाल, वन क्षेत्राधिकारी गंगासागर नौटियाल, ईओ वीपीएस चौहान, व्यापारी राजकुुमार अग्रवाल, सुभाष कोहली, जय दत्त शर्मा, सोहनलाल गौनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथी बाहुल्य मार्ग पर सुरक्षा कड़ी
कांवड़ यात्रा के दौरान हाथी बाहुल्य दून और हरिद्वार बाईपास मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। मार्ग पर शाम ढलने के बाद वनकर्मी गश्त करेंगे। हादसे की रोकथाम के लिए मार्ग से गुजरने वाले कांवड़ियों को जरूरी हिदायत देंगे।


विस सत्र के बाद अतिरिक्त फोर्स
सीओ चक्रधर अंथवाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। फिलहाल यात्रा रूट पर रानीपोखरी, रायवाला थाना और ऋषिकेश कोतवाली पुलिस, दो प्लाटून पीएसी से सहयोग लेंगे। 21 और 22 जुलाई को विधानसभा सत्र है। सत्र के बाद तीर्थनगरी में अतिरिक्त फोर्स पहुंच जाएगी।

नशा मुक्त बनाएंगे कांवड़ यात्रा
कांवड़ यात्रा को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस व्यापक अभियान चलाएगी। कांवड़िए नशे का प्रयोग नहीं करें, इसके लिए चप्पे-चप्पे पर चेकिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed