फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Kalyan Singh came to Doiwala in 2006

2006 में डोईवाला आए थे कल्याण सिंह

Mon, 23 Aug 2021 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kalyan Singh came to Doiwala in 2006
वर्ष 2006 में डोईवाला में एक कार्यक्रम में शामिल हुए कल्याण सिंह। फाइल फोटो - फोटो : RISHIKESH
कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ रखने में माहिर भाजपा नेता कल्याण सिंह के उत्तरप्रदेश में ही नहीं, उत्तराखंड में भी चाहने वालों की कमी नहीं है। साल 2006 में एक कार्यक्रम में आए स्व. कल्याण सिंह ने कार्यकर्ताओं को भाजपा संगठन से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया था।
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का डोईवाला के कई लोगों से नजदीक का रिश्ता बना रहा। देहरादून आने पर वह कई बार डोईवाला भी आए। कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह और प्रेरणा देने का तरीका आज तक लोगों को याद है। 2006 में वह भाजपा नेता रामेश्वर प्रसाद लोधी के घर आए थे। बकौल, रामेश्वर लोधी, स्व. कल्याण सिंह कार्यकर्ताओं को संगठित करना जानते थे। इसलिए वह जब उनके घर आए तो सभी के साथ मिलकर भोजन किया। उनके निधन से क्षेत्र के लोग शोकग्रस्त हैं। दिनेश वर्मा बताते है कि भाजपा का साधारण कार्यकर्ता होने के बावजूद कल्याण सिंह उनको पहचानते थे। वन पंचायत सलाहकार परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष करन बोरा ने बताया कि 1992 में वह डोईवाला मंडल अध्यक्ष होने पर उनसे मिले थे। उनके द्वारा दिया गया मार्गदर्शन वह हमेशा आत्मसात करके रखते हैं। उनके निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक जताया।

  वर्ष 2006 में डोईवाला में एक कार्यक्रम में शामिल होते कल्याण सिंह।   फाइल फोटो

वर्ष 2006 में डोईवाला में एक कार्यक्रम में शामिल होते कल्याण सिंह। फाइल फोटो- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed