{"_id":"1ef9696d7550364565b156e747036fb4","slug":"jeep-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौलीग्रांट ऋषिकेश हाईवे पर पलटी जीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौलीग्रांट ऋषिकेश हाईवे पर पलटी जीप
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Mon, 07 Dec 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौलीग्रांट ऋषिकेश हाईवे पर बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में एक जीप अनियंत्रित होकर एक ओर जाकर पलट गई। गनीमत रही की उसमें बैठे सभी पांच लोग सुरक्षित बच गए। जौलीग्रांट हाईवे पर पेट्रोल पंप के सामने देर अपराह्न चार बजे डोईवाला से ऋषिकेश जा रही एक जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हाईवे पर एक बुजुर्ग सड़क पार करने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
तेज गति से आती हुई जीप पर नजर नहीं पड़ी। जीप चालक की एकाएक नजर पड़ने पर एक ओर मोड़ दिया जिससे अनियंत्रित होकर एक ओर जाकर पलट गई। जौलीग्रांट पेट्रोल पंप के सामने यही वह जगह जहां बीते शनिवार को अनियंत्रित कार ने एक महिला को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई थी। दुघर्टना में पांच लोग घायल भी हुए थे।
विज्ञापन
हाईवे पर सीधी सड़क होने से वाहन तेज गति से दौड़ते हैं। आबादी के लोग सड़क पार करते समय तेज गति से आने वाले वाहनों की चपेट में आ रहे हैं। रविवार को जीप चालक की सक्रियता से बुजुर्ग की जान बच गई। जौलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा ने बताया कि तेज गति से आ रही जीप सड़क पार करने का प्रयास कर रहे वृद्ध का बचाने में पलट गई थी। बताया कि पलटने से जीप में सवार लोग सुरक्षित है। लोगों को बेहद मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन