फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   JBIT and WIT Emerge Champions in Volleyball Tournament

Rishikesh News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जेबीआईटी और डब्ल्यूआईटी बने चैंपियन

Mon, 12 Oct 2026 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 12 Oct 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
JBIT and WIT Emerge Champions in Volleyball Tournament
- यूटीयू के अतंर्गत ओमकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी मुनिकीरेती में आयोजित हुई अंतर-महाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन

- बालक वर्ग में 10 व बालिका वर्ग में आठ टीमों ने किया प्रतिभाग
ऋषिकेश। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के अतंर्गत ओमकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी मुनिकीरेती में आयोजित अंतर-महाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में जेबीआईटी देहरादून और बालिका वर्ग में डब्ल्यूआईटी देहरादून की टीम ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के बालक व बालिका वर्ग में विभिन्न संस्थानों की टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन ओआईएमटी के निदेशक डॉ. विकास गैरोला ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। वहीं, बालिका वर्ग में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला जेबीआईटी देहरादून और बीटीकेआईटी द्वाराहाट के बीच खेला गया। जेबीआईटी देहरादून की टीम ने बेहतरीन ,प्रदर्शन करते हुए मुकाबले में 3-0 से जीत दर्ज की और विजेता का खिताब अपने नाम किया जबकि बीटीकेआईटी द्वाराहाट की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला डब्ल्यूआईटी देहरादून और एफओटी देहरादून के बीच खेला गया। इस मुकाबले में डब्ल्यूआईटी देहरादून की टीम ने 2-0 से जीत हासिल की और विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया जबकि एफओटी देहरादून की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों व समापन अवसर पर उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) के स्पोर्ट्स ऑफिसर अक्षत कुकरेती उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed