फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Jawans will cover a distance of 6553 km in 25 days

Rishikesh News: साइकिल से 25 दिन में 6553 किमी की दूरी तय करेंगे जवान

Thu, 06 Mar 2025 01:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 06 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Jawans will cover a distance of 6553 km in 25 days
सीआईएसएफ 56वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सात मार्च से एक विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। जिसे सीआईएसएफ ग्रेट इंडियन कोस्टल साइक्लोथॉन नाम दिया गया है। इसमें लोगों को जागरूक करते हुए 125 जवान सात से 31 मार्च तक 6553 किलोमीटर की साइकिल साईकिल यात्रा करेंगे।सात मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा तमिलनाडु के रानीपेट जिले के तक्कोलम में स्थित सीआईएसएफ के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र से साइक्लोथॉन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई जाएगी। यह साइक्लोथॉन 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से होकर जाएगा। इसकी थीम सुरक्षित तट, समृद्ध भारत रखी गई है। इस अभियान में वर्चुअल देहरादून एयरपोर्ट से सीआईएसएफ के जवान और अधिकारी भी जुड़ेंगे।इस अभियान में जवान राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने, तस्करी, ड्रग्स, हथियारों और विस्फोटकों के खतरों के बारे में नागरिकों को सतर्क करेंगे। साइक्लोथॉन के दौरान सीआईएसएफ द्वारा स्थानीय समुदायों, स्कूली बच्चों और एनसीसी द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। डिप्टी कमांडेंट कासो एनपीएस मूंग ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सीआईएसएफ में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed