फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Jal Sansthan sent wrong bill, consumer upset

जल संस्थान ने भेजे गलत बिल, उपभोक्ता परेशान

Mon, 21 Feb 2022 09:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 09:46 PM IST
विज्ञापन
Jal Sansthan sent wrong bill, consumer upset
जल संस्थान की ओर से भेजे पानी के बिलों में बिल जमा करने की आखिरी तिथि 21 फरवरी लिखी है। इस तरह के बिल आने से उपभोक्ता परेशान हैं, जबकि जल संस्थान मुख्यालय से जनवरी माह में 31 मार्च तक छूट दिए जाने के आदेश जारी हुए थे। ऐसे में अब उपभोक्ता असमंजस की स्थिति में हैं कि उन्हें विलंब शुल्क में छूट मिलेगी या नहीं।
विज्ञापन

ऋषिकेश क्षेत्र में जल संस्थान की ओर से हाल ही में बिल बांटे गए थे। इनमें बिल जमा करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी दर्ज है।
मार्च माह का बिल भी एडवांस में दिया गया है। ऐसे में कई उपभोक्ता इन बिलों को गलत बता रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि जल संस्थान की ओर से भेजे गए बिलों को यदि वे 21 फरवरी के बाद ऑनलाइन जमा करते हैं तो उन्हें विलंब शुल्क सहित जमा करना पड़ेगा। यदि वे बिल शुल्क काटकर जमा करते हैं तो उनके खाते में बकाया दर्शाएगा। जो कि अगली बार भरना होगा। ऐसे में कई उपभोक्ता जल संस्थान के अधिकारियों और विभागीय टोल फ्री नंबर पर विलंब शुल्क को लेकर जानकारी ले रहे हैं। इंदिरानगर निवासी लोकेश झा ने बताया कि जब जल संस्थान मुख्यालय की ओर से जनवरी माह में विलंब शुल्क में 31 मार्च तक छूट देने का आदेश जारी हो गया था तो पानी के बिल में बिल जमा करने की आखिरी तिथि भी 31 मार्च दर्ज होनी चाहिए थी। गलत बिल आने से कई उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

पानी के जो बिल जारी किए गए हैं, उन बिलों को उपभोक्ता 31 मार्च तक जमा कर सकते हैं। 31 मार्च तक विलंब शुल्क में छूट मिलेगी। उपभोक्ता बिल में दर्ज आखिरी तिथि पर ध्यान न दें। हर बार मार्च क्लोजिंग को लेकर मार्च माह का बिल एडवांस लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल नेगी, जलकल अभियंता ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed