{"_id":"6614537b9a6e796fdf0d0657","slug":"jajal-shivpuri-motor-road-is-becoming-a-local-election-rishikesh-news-c-5-1-drn1032-387514-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: चुनावी माहौल में गूंज रहा शिवपुरी-जाजल मोटर मार्ग का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: चुनावी माहौल में गूंज रहा शिवपुरी-जाजल मोटर मार्ग का मुद्दा
विज्ञापन
I10 साल से वन भूमि में उलझा है सात किलोमीटर मोटर मार्ग, 12 गांव के लोग प्रभावित
I
I
I
Iसड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण कर चुके हैं क्रमिक अनशनI
गढ़वाल लोकसभा सीट पर जाजल-शिवपुरी मोटर मार्ग स्थानीय चुनावी मुद्दा बन रहा है। चुनावी शोरगुल के बीच मोटर मार्ग निर्माण की मांग पुरजोर तरीके से मांग उठने लगी है। बदरीनाथ हाईवे से शिवपुरी होते हुए जाजल मिलने वाला मोटर मार्ग वन विभाग के पेंच में फंसा है। 10 साल से लोनिवि सात किलोमीटर मोटर मार्ग काटने के लिए वन विभाग से एनओसी नहीं ले सका है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
जाजल से शिवपुरी तक मोटर मार्ग की दूरी 23 किलोमीटर है। यह मोटर मार्ग शिवपुरी से धौड़यागल्या और जाजल से ब्यासी (हड्डीसेरा) तक 16 किमी तक कट चुका है। इस मार्ग के बीच में ब्यासी (हड्डीसेरा) से धौड़यागल्या तक करीब सात किलोमीटर मोटर मार्ग निर्माण में वन भूमि का पेंच फंसा है। रोड कटिंग का कार्य शुरू करने की मांग को लेकर धमांदस्यूं, धारअक्रिया, कुजणी और दोगी पट्टी के ग्रामीण जाजल बाजार के लोग क्रमिक अनशन भी कर चुके हैं। ग्रामीणों की ओर से 11 मार्च से एक सप्ताह तक जाजल बाजार में अनशन किया था। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद ग्रामीणों ने अनशन खत्म किया था।
लोनिवि नरेंद्रनगर के ईई विजय मोघा ने स्थानीय ग्रामीणों को जल्द इस मामले का निस्तारण करने का लिखित में आश्वासन दिया था। स्थानीय निवासी दिनेश राणा और विजेंद्र रावत, अनिल भंडारी, सुरेंद्र राणा आदि का कहना है कि सात किलोमीटर क्षेत्र में सड़क नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। मोटर मार्ग नहीं होने से क्षेत्र का काम भी प्रभावित हो रहा है। इस मार्ग से करीब 12 गांव के लोग प्रभावित हो रहे हैं। बलवीर सिंह, सुरजीत रौतेला ने बताया कि लोकसभा चुनाव में वोट मांगने पहुंच रहे नेताओं से लोग सड़क बनाने की मांग उठा रहे हैं।