{"_id":"58389c2f4f1c1b8e4d13c319","slug":"italy-s-ricardo-chugi-said-india-is-the-best","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटली के रिकार्डो चूजी ने कहा, इंडिया इज द बेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटली के रिकार्डो चूजी ने कहा, इंडिया इज द बेस्ट
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Sat, 26 Nov 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इटली के रिकार्डो चूजी का रुपयों भरा पर्स गुम हुआ तो शायद उन्हें यकीन नहीं था कि पर्स उनके हाथ आएगा। पुलिस के पास पहुंचे तो खुशी का ठिकाना न रहा। पर्स हाथ में आते ही कहा, इंडिया इज द बेस्ट।
दरअसल इटली के रिकार्डो चूजी का रुपयों भरा पर्स शुक्रवार को कहीं गिर गया। पर्स में 100,100 रुपये के 29 भारतीय नोट, दो हजार के तीन नोट, 500 यूरो के आठ नोट थे, जो करीब तीन लाख 8 हजार 900 रुपये थे।
विज्ञापन
पर्स लक्ष्मण झूला थाने में तैनात उपनिरीक्षक कृष्ण कुुमार अधीनस्थों कांस्टेबल भूपेंद्र, प्रकाश चंद, जसवंत, जगमोहन को धर्मराज मंदिर के समीप घाट के पास मिला। उन्होंने आसपास लोगों से पूछताछ की, लेकिन सभी ने पर्स उनका होने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
पर्स खोला तो उसमें भारतीय और विदेशी मुद्रा मिली। पर्स किसी विदेशी का होने पर पुलिस पर्स स्वामी की तलाश में जुट गई, लेकिन घंटों खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चल सका। इसी बीच इटली के रिकार्डो चूजी पर्स खोने की शिकायत लेकर पुलिस के पहुंचे।
पुलिस ने जरूरी पड़ताल के बाद रिकार्डो चूजी को पर्स दिखाया तो वह पहचान गए। उन्होंने पुलिस का आभार जताया और कहा कि इंडिया इज द बेस्ट।