फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   It took two hours to cover the 17 km journey

Rishikesh News: 17 किमी का सफर तय करने में लगे दो घंटे

Sun, 14 Jun 2026 02:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 14 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
It took two hours to cover the 17 km journey
05- इंद्रमणी बडोनी चौक से भद्रकाली तक लगा वाहनों का लंबा जाम।संवाद
वीकेंड पर दूसरे राज्यों से वाहनों की भीड़ आने के कारण हाईवे और बाईपास मार्ग पर लंबा जाम लग गया। जाम लगने के कारण हाईवे और बाईपास मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगती रहीं। हाईवे पर वाहनों का इतना दबाव था कि नेपालीफार्म से तपोवन के मध्य 17 किलोमीटर के सफर तय करने में दो घंटे लग गए। वाहनों के दबाव के कारण आंतरिक गलियां भी पैक रहीं।
विज्ञापन


वीकेंड पर तीर्थनगरी में सुबह आठ बजे से ही वाहनों की भीड़ होनी शुरू हो गई थी। 10 बजे से तपोवन बाजार से आगे वाहनों के न बढ़ने से ब्रह्मानंद मोड़, खारास्रोत पार्किंग, भद्रकाली तिराहा, ढालवाला, इंद्रमणि बडोनी चौक, एआरटीओ कार्यालय, खांडगांव रेलवे अंडरपास तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ रहे थे। हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण यातायात पुलिस ऋषिकेश 11 से दो बजे और शाम 4:30 बजे से छह बजे तक वाहनों को नेपालीफार्म से भानियावाला, रानीपोखरी होकर ऋषिकेश भेजा। पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों के वाहनों को यातायात पुलिस मुनि की रेती ने ब्रह्मपुरी से गरुड़चट्टी होते हुए पशुलोक बैराज भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों के वाहनों को सुबह आठ बजे से 10 और 12 से 2 बजे तक आईडीपीएल मैदान में रोककर रखा गया। कई पर्यटक गूगल मैप के सहारे परशुराम चौक, चौदहबीघा, गंगानगर की गलियों में घुस गए, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं हाईवे पर जाम लगने से कई ऑटो विक्रम और रोडवेज बसें फंस गई थीं।
जाम के कारण आईएसबीटी रामझूला, लक्ष्मणझूला, तपोवन जाने वाले पर्यटकों को कोई साधन नहीं मिला। कई पर्यटक पैदल ही रामझूला, जानकी सेतु के लिए रवाना हुए। जिन पर्यटकों ने घूमने के लिए किराए पर स्कूटी ली थी, वह भी जाम में फंसे रहे। खारास्रोत में पर्यटकों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई थी।

---
टिहरी पुलिस कदम उठाए तो जाम से मिल सकती है निजात

यदि टिहरी जिले की पुलिस वीकेंड पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए कदम उठाए तो स्थानीय लोगों और पर्यटकों को राहत मिल सकती है। स्थानीय समाजसेवी सूर्यचंद्र सिंह चौहान और एडवोकेट रमाबल्लभ ने बताया कि टिहरी पुलिस को शिवपुरी और तपोवन पर वाहनों का दबाव कम करना होगा। गूगल मैप से गलियों की लोकेशन बंद करनी होगी। कुछ समय के अंतराल पर श्रीनगर, देवप्रयाग की ओर जाने वाले वाहनों को भद्रकाली से नरेंद्रनगर, चंबा होकर श्रीनगर भेजना चाहिए। देवप्रयाग जाने वाला खाड़ी से होते देवप्रयाग भेजना चाहिए। जिन पर्यटकों को केवल ऋषिकेश घूमना है, उनके वाहनों को आईडीपीएल मैदान में पार्क कर उन्हें स्थानीय वाहनों से बाजार तक लाना चाहिए।

---

कोट
सुबह से हाईवे पर वाहनों का दबाव था। कुछ पर्यटकों को 8 से 10 बजे और 12 से दो बजे तक आईडीपीएल मैदान भेजा गया। 11 से दो और शाम 4:30 बजे शाम छह बजे तक वाहनों को नेपालीफार्म से भानियावाला होकर ऋषिकेश भेजा गया। - प्रदीप कुमार, यातायात निरीक्षक, ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed