फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Israeli ambassador to Parmarth Niketan

परमार्थ निकेतन पहुंचे इजराइल के राजदूत

Sun, 01 Dec 2019 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Israeli ambassador to Parmarth Niketan
परमार्थ में सांध्यकालीन गंगा आरती में सहभाग करते इजराइल के राजदूत रॉन मलका। - फोटो : RISHIKESH
तीर्थनगरी भ्रमण के लिए पहुंचे इजराइल के राजदूत रॉन मलका ने पारिवारिक सदस्यों और सहयोगियों के साथ परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंच आश्रम के अध्यक्ष चिदानंद मुनि, जीवा की अंतरराष्ट्रीय सचिव भगवती सरस्वती से भेंटवार्ता की। इस दौरान उन्होंने गंगा आरती में भी प्रतिभाग किया। चिदानंद मुनि ने इजराइली राजदूत के साथ वैश्विक स्तर पर शांति की स्थापना, भारत और इजरायल के साझा हित कार्यक्रम, सामाजिक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे अनेक विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत और इजराइल मिलकर विश्व शांति, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करें तो विश्व स्तर परिवर्तन हो सकता है। दोनों देशों के संबंध दुनिया के लिए एक मिसाल है। कहा कि वर्तमान समय में विश्व स्तर पर दो समस्याएं भयावह रूप ले रही हैं। घटता जलस्तर बढ़ते प्लास्टिक के उपयोग को लेकर सभी को विचार करना होगा, क्योंकि यह एक भयावह समस्या है। उन्होंने इजरायली राजदूत रॉन मलका को प्रतीक स्वरूप रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। इस दौरान रॉन मलका उनकी पत्नी लिया मलका, बच्चे अमीर, आसफ, माया और उनके साथ आये सहयोगियों ने परमार्थ गंगा घाट की गंगा आरती में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed