फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Instructions to remove deficiencies of driving track

Rishikesh News: ड्राइविंग ट्रैक की कमियों को दूर करने के निर्देश

Thu, 05 Sep 2024 03:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Instructions to remove deficiencies of driving track

विज्ञापन




सहायक परिवहन आयुक्त ने किया ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का निरीक्षण

परिवहन विभाग के परिसर में बने ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का सहायक परिवहन आयुक्त अनीता चमोला ने निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कंपनी को ट्रैक की कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए।

हरिद्वार बाईपास रोड पर स्थित परिवहन विभाग के कार्यालय परिसर में ड्राइविंग लाइसेंस की परीक्षा के लिए करीब डेढ़ करोड़ की लागत से ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक निर्माण किया गया है। निर्माण कार्य बीते जून माह में पूर्ण हो चुका था। ट्रैक पर मारुति कंपनी की ओर से सीएसआर फंड के तहत मशीनें लगाई गई थी। लेकिन जुलाई माह में बारिश के दौरान बिजली गिरने से कुछ मशीनें खराब हो गई।
विज्ञापन




बुधवार को को ट्रैक के निरीक्षण के दौरान सहायक परिवहन आयुक्त अनीता चमोला ने मशीनों को भी जांचा। चमोला ने संबंधित कंपनी को मशीनों की कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। एआरटीओ अरविंद पांडे ने कहा कि सभी कमियां दूर कर अक्तूबर माह से ट्रैक शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed