{"_id":"6a7db6415042b36269064d7f","slug":"inspection-of-blacktopping-work-on-the-lakshmanjhula-kandi-road-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-145057-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: लक्ष्मणझूला-कांडी मार्ग के डामरीकरण कार्य का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: लक्ष्मणझूला-कांडी मार्ग के डामरीकरण कार्य का निरीक्षण
Thu, 13 Aug 2026 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 13 Aug 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
- 8.93 करोड़ की लागत से 14 किमी सड़क का हो रहा डामरीकरण
यमकेश्वर। लक्ष्मणझूला-कांडी मोटर मार्ग के गरुड़चट्टी से मलेल गांव दिउली तक 14 किमी हिस्से में चल रहे सुदृढ़ीकरण व डामरीकरण कार्य का थर्ड पार्टी निरीक्षण किया गया। देहरादून जिले के एनएच मुख्य अभियंता रणजीत सिंह रावत ने मौके पर पहुंचकर कार्य की गुणवत्ता जांची। करीब 8.93 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे कार्य में सड़क पर डीबीएम की एक लेयर पूरी हो चुकी है, जबकि बिटुमिनस कंक्रीट सतह का काम शेष है। बरसात खत्म होने के बाद यह कार्य शुरू होगा। निरीक्षण में रणजीत सिंह रावत ने डीबीएम सतह, कल्वर्ट, इंटरलॉकिंग टाइल्स समेत अन्य कार्यों की जांच कर गुणवत्ता में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।