फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Information about parasailing given to school children in summer camp

समर कैंप में स्कूली बच्चों को दी पैरासेलिंग की जानकारी

Sat, 21 May 2022 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Information about parasailing given to school children in summer camp
श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज मैदान में श्री पूर्णानंद पब्लिक स्कूल मुनिकीरेती की ओर से समर कैंप का आयोजन किया गया है। कैंप में छात्रों को पैरासेलिंग एक्टिविटी की जानकारी दी गई। आईएएफ कमांडर पैरासेलिंग कोच स्काईडाइवर कौशिक ने बच्चों को इसकी जानकारी दी। कार्यक्रम में कुछ अभिभावकों ने भी प्रतिभाग किया। विद्यालय की ओर से करवाए गए इस एक्टिविटी से बच्चों और अभिभावकों में बहुत उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य विधि गुप्ता ने बताया कि तीर्थनगरी का यह पहला विद्यालय है जो बच्चों को इस तरह की गतिविधियों की जानकारी दे रहे हैं। इस तरह की गतिविधियों से बच्चों के हुनर को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर दीपिका गोदियाल, शालिनी शर्मा, दीपिका कोठारी, मेघा कपूर, ममता काला, स्वेता कंसवाल, निशा रोका, सीमा, कीर्ति कोठारी, भावना, स्वाति, रवि ठाकुर, कमलेश सिंह, दीपक सेमवाल, शैलजा, रानी, काजल, दिव्या, स्वाति आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed