फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Individuals from the community honored on Valmiki Jayanti

Rishikesh News: वाल्मीकि जयंती पर समाज के लोगों को किया सम्मानित

Mon, 26 Oct 2026 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 26 Oct 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Individuals from the community honored on Valmiki Jayanti
ऋषिकेश। ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने वाल्मीकि जयंती पर ऋषिकेश स्थित अपने कैंप कार्यालय में वाल्मीकि समाज के उत्थान, सामाजिक सेवा व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सभी को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता आत्माराम, बापूग्राम वाल्मीकि समाज के प्रधान सुरेश टाक, वेटलिफ्टिंग में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाली मुस्कान, पूर्व वाल्मीकि जयंती अध्यक्ष अनिल खन्ना, सामाजिक कार्यकर्ता जोगेंद्र द्रविड़ व सामाजिक कार्यकर्त्ता प्रमोद कुमार शामिल रहे। विधायक अग्रवाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनकी शिक्षाएं समाज को सदैव सत्य, ज्ञान, सदाचार व मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना कर उन्होंने भारतीय संस्कृति और साहित्य को अमूल्य धरोहर प्रदान की। उनके आदर्श आज भी समाज में समानता, समरसता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी सम्मानित व्यक्तियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर भाजपा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद अशोक पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed