फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Prayers offered for the state prosperity and well being through a ritual offering of milk into the Ganges

Rishikesh News: गंगा में दुग्धाभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Mon, 26 Oct 2026 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 26 Oct 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Prayers offered for the state prosperity and well being through a ritual offering of milk into the Ganges
ऋषिकेश। मायाकुंड स्थित जनार्दन आश्रम में नमामि नर्मदा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिल भारतीय सीताराम परिवार के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित हरीश उनियाल ने संघ के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अपना 50वां जन्म दिवस मनाया। आश्रम परिसर में स्थित शिव मंदिर में संघ के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मिलकर रुद्राभिषेक किया। पं. सौरभ बडोनी ने रुद्राभिषेक यज्ञ करवाया। रुद्राभिषेक के दौरान ज्वालपा देवी कीर्तन मंडली ढालवाला की महिलाओं ने भजन कीर्तन कर प्रस्तुति दी। उसके बाद उनियाल ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ने कैलाश गेट स्थित सुदामा गौशाला में गायों को चारा खिलाया। उसके बाद ब्रह्मपुरी स्थित राम तपस्थली आश्रम पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लिया। राम तपस्थली के समीप गंगा तट पर गंगा पूजन और दुग्धाभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। आश्रम परिसर में पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय सीताराम परिवार की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सेमवाल, प्रमोद शर्मा, राजीव थपलियाल, रंजना डबराल, विजयलक्ष्मी बलोदी,गुड्डी सेमवाल, ललिता राणा, सरोज खरोला, लक्ष्मी जेठूड़ी, सुधा पुंडीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed