फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Increasing chaos in society leads to loss of religion

समाज में बढ़ती अराजकता से हो रही धर्म की हानि

Sun, 12 Jan 2020 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Increasing chaos in society leads to loss of religion
गुमानीवाला में भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। - फोटो : RISHIKESH
समाज में बढ़ रही अराजकता से लगातार धर्म की हानि हो रही है। आसुरी शक्तियों को रोकने के लिए अपनी मातृशक्ति और युवाओं में जनजागरुकता लाना नितांत आवश्यक हो गया है। ऐसी हरिनाम कथाएं धर्म रक्षा में सहायक सिद्ध होंगी। यह बात कथावाचक पंडित शिव स्वरूप नौटियाल श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन कही।
विज्ञापन

शनिवार को गुमानीवाला के शिव मंदिर समीप सनातन संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण संवर्धन सहित जन कल्याण को आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन त्रिवेणी घाट से काफी संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कथा के मुख्य संचालक शिक्षा संस्कृति न्यास के प्रांत पर्यावरण प्रमुख विनोद जुगलान ने बताया कि यह भव्य कथा जनसहयोग से आयोजित की जा रही है। इसके माध्यम से धर्म, संस्कृति सहित सामाजिक व पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता लायी जाएगी। कथा वाचक पंडित शिव स्वरूप नौटियाल ने कहा कि समाज मे बढ़ रही अराजकता से धर्म की हानि हो रही है। इसके लिए भागवत कथा का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, धनीराम नौटियाल, टीका राम पुरवाल, पंडित जगदीश प्रसाद, प्रेम लाल कुलियाल, ओम प्रकाश अंथवाल, सतेश्वर प्रसाद ममगाईं, शिव प्रसाद रतूड़ी, जीत राम पैन्यूली, आचार्य दिलमणि, रवि कोठियाल शास्त्री, उदय प्रकाश, अजय सजवाण, विकास मैठाणी, महेश पंत, वेद प्रकाश मिश्रा, बीना भट्ट, मंगला देवी, अनिता बहुगुणा, प्रियंका भट्ट, सुनीता अंथवाल, नीलम पुरसोड़ा, रजनी सजवाण, अनिता रावत, विजय लक्ष्मी, आशा भट्ट, उर्मिला रौतेला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed