{"_id":"653bfcd9d3fef062b60313c9","slug":"in-the-program-organized-at-swargashram-the-rishikesh-news-c-5-1-drn1033-275666-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: सीएम ने 4.22 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: सीएम ने 4.22 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वर्गाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 4.22 करोड़ तीन विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। स्वर्गाश्रम के वेद निकेतन घाट पर आयोजित द बीटल्स द गंगा महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जिले द्वारीखाल ब्लॉक में हरिद्वार बदरीनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर गंगा पद यात्रा के अंतर्गत कोटली भेल में रेलिंग का निर्माण लागत 48.03 लाख रुपये। स्वर्गाश्रम में क्षतिग्रस्त वेद निकेतन घाट की मरम्मत और आपदा राहत बचाव कार्य, हेलीपैड और पार्किंग निर्माण के काम 150.14 लाख रुपये, जानकी सेतु से परमार्थ तक आस्था पथ का निर्माण लागत 224.00 लाख रुपये के काम का लोकार्पण किया।
विदेशी मेहमानों से भी मिले सीएम
कार्यक्रम शुभारंभ करने से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने मुलाकात की। इस दौरान आश्रम में ठहरे विदेशी मेहमानों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विदेशी मेहमान भी खुश नजर आए। बीटल्स महोत्सव को लेकर आजकल परमार्थ निकेतन में विदेशी पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन