फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   in the absence of a ledder dredge jammed parking

पार्किंग के अभाव में जाम का झाम

Mon, 28 Mar 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Mon, 28 Mar 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
in the absence of a ledder dredge jammed parking
जाम - फोटो : amar ujala

नीलकंठ धाम के प्रति पौड़ी जिला और पुलिस प्रशासन की उदासीनता यहां दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं पर भारी पड़ रही है। क्षेत्र में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से यात्री अपने वाहनों को  पीपलकोटी-नीलकंठ मार्ग पर पार्क करने को विवश हैं। लिहाजा क्षेत्र में इन दिनों श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ के चलते जाम लग रहा है। स्वर्गाश्रम से नीलकंठ तक महज एक घंटे की यात्रा कई घंटों में पूरी करनी पड़ रही है।

विज्ञापन


निजी वाहनों से पौराणिक शिव धाम के दर्शन को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए प्रशासन पार्किंग की मुकम्मल व्यवस्था नहीं कर रहा है। लिहाजा लोग वाहनों को पीपलकोटी-नीलकंठ मार्ग पर आड़े तिरछे खड़ा कर देते हैं। संकरे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से शिवालय आने और जाने वाले वाहनों के क्रॉस होने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं बचता। नतीजतन लोगों को जाम से परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन


बीते दो-तीन दिनों से क्षेत्र में यात्री वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी के कारण प्राचीन शिवालय क्षेत्र में जाम की समस्या आम हो गई है। लेकिन प्रशासन यहां पार्किंग की स्थायी व्यवस्था करना तो दूर, यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के प्रयास तक नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजसेवी शोभाराम रतूड़ी, मंदिर समिति के सचिव धन सिंह राणा ने बताया कि क्षेत्र में यात्रियों की आमद के मद्देनजर वृहद स्थायी पार्किंग की बेहद आवश्यकता है। लेकिन इस ओर सरकार और प्रशासन कोई गौर नहीं कर रहा। इसके चलते निजी वाहनों को पार्क करने का स्थान नहीं मिलने से जाम की समस्या बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed