{"_id":"56f830c84f1c1b0933f1559b","slug":"in-the-absence-of-a-ledder-dredge-jammed-parking","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग के अभाव में जाम का झाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग के अभाव में जाम का झाम
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीलकंठ धाम के प्रति पौड़ी जिला और पुलिस प्रशासन की उदासीनता यहां दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं पर भारी पड़ रही है। क्षेत्र में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से यात्री अपने वाहनों को पीपलकोटी-नीलकंठ मार्ग पर पार्क करने को विवश हैं। लिहाजा क्षेत्र में इन दिनों श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ के चलते जाम लग रहा है। स्वर्गाश्रम से नीलकंठ तक महज एक घंटे की यात्रा कई घंटों में पूरी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
निजी वाहनों से पौराणिक शिव धाम के दर्शन को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए प्रशासन पार्किंग की मुकम्मल व्यवस्था नहीं कर रहा है। लिहाजा लोग वाहनों को पीपलकोटी-नीलकंठ मार्ग पर आड़े तिरछे खड़ा कर देते हैं। संकरे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से शिवालय आने और जाने वाले वाहनों के क्रॉस होने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं बचता। नतीजतन लोगों को जाम से परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
बीते दो-तीन दिनों से क्षेत्र में यात्री वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी के कारण प्राचीन शिवालय क्षेत्र में जाम की समस्या आम हो गई है। लेकिन प्रशासन यहां पार्किंग की स्थायी व्यवस्था करना तो दूर, यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के प्रयास तक नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
समाजसेवी शोभाराम रतूड़ी, मंदिर समिति के सचिव धन सिंह राणा ने बताया कि क्षेत्र में यात्रियों की आमद के मद्देनजर वृहद स्थायी पार्किंग की बेहद आवश्यकता है। लेकिन इस ओर सरकार और प्रशासन कोई गौर नहीं कर रहा। इसके चलते निजी वाहनों को पार्क करने का स्थान नहीं मिलने से जाम की समस्या बनी रहती है।