{"_id":"116968ed4bc4b8cb7188a4e75c2f9852","slug":"illegal-parking-at-river-side-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा तट को बना दिया अवैध पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा तट को बना दिया अवैध पार्किंग
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Mon, 29 Feb 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी प्रशासन की लापरवाही कुंभ मेला क्षेत्र में घूमने आ रहे सैलानियों पर भारी पड़ रही है। प्रशासन की उदासीनता के चलते खारास्रोत में गंगा तट पर राफ्ट संचालकों और पर्यटकों के वाहनों का जमावड़ा लगा हुआ है। हैरत की बात है कि गंगा तट पर खड़े वाहनों को रोकने के लिए पुलिस का एक भी जवान तैनात नहीं है।
विज्ञापन
अर्द्धकुंभ मेले को शुरू हुए दो महीने बीत चुके हैं। सात मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर लाखों की तादाद में शिव भक्तों के उमड़ने की उम्मीद है। लेकिन नगरपालिका मुनिकीरेती क्षेत्र में मेला प्रशासन की व्यवस्थाएं दम तोड़ रही हैं। प्रशासन की लापरवाही से खारास्रोत गंगा तट इन दिनों पार्किंग का अड्डा बना हुआ है।
विज्ञापन
तट पर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहन यात्रियों और पर्यटकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। तट पर वाहन खड़े होने से वाहन चालक यहीं वाहनों की धुलाई भी कर रहे हैं, जिससे मोक्षदायिनी दूषित हो रही है। यही नहीं अवैध रूप से खडेे़े वाहनों से जगह-जगह गंदगी फैल रही है। सारा मैला गंगा में गिर रहा है। हैरत की बात है कि प्रशासन इस ओर कार्रवाई करने के बजाए मूकदर्शक बने हुए हैं।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो जल्द ही नगरपालिका मुनिकीरेती को निर्देशित कर समस्या का समाधान किया जाएगा।-ज्योति नीरज खैरवाल, जिलाधिकारी टिहरी