{"_id":"57e041894f1c1b1a03a82a9d","slug":"ignoring-orders-polythene-being-used-indiscriminately","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेशों की अनदेखी, धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रही पॉलीथिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेशों की अनदेखी, धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रही पॉलीथिन
rishikesh
Updated Tue, 20 Sep 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
पॉलीथिन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट ने पॉलीथिन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से बैन लगा रखा है। लेकिन, अब वह फिर से दुकान से घर और फिर सड़क पर पहुंचती दिखाई दे रही है। जिम्मेदार प्रशासन और नगरपालिका पॉलीथिन के प्रयोग पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहे हैं।
केंद्र सरकार की पहल पर देशभर में स्वच्छ भारत अभियान चल रहा है, लेकिन तीर्थनगरी में इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। इलाके में कूड़े और गंदगी के ढेर में सबसे ज्यादा प्लास्टिक युक्त कचरा देखने को मिल रहा है। पॉलीथिन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। लेकिन ठेली से लेकर बड़े प्रतिष्ठानों में उपभोक्ताओं को सामान पॉलीथिन में दिया जा रहा है। जिसे बाद में खुले में फेंक दिया जाता है।
रस्म अदायगी के लिए पालिका और प्रशासन कुछ दिन अभियान चलाकर शांत बैठ जाते हैं। बकौल, एसडीएम ऋषिकेश कुश्म चौहान नगर में पॉलीथिन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध है, लेकिन ये बात देखने में आई है कि अब भी व्यापारी और लोग पॉलीथिन का उपयोग कर रहे हैं। अभियान चलाने के लिए नगरपालिका को निर्देशित किया जाएगा। पॉलीथिन पूर्ण रूप से बंद हो, इसके लिए व्यापार मंडल और नगर पालिका जल्द संयुक्त रूप से जन जागरुकता अभियान शुरू करेगी।
विज्ञापन
पॉलीथिन से होने वाले नुकसान
- पॉलीथिन युक्त कचरा गंगा में प्रवाहित होने से पानी दूषित होता है।
- पॉलीथिन पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है। खुले में फेंकने से भूमि की उपजाऊ क्षमता कम होती है। वहीं, जलाने से निकलने वाली विषैली गैस से वायु प्रदूषण का खतरा रहता है।
- पॉलीथिन के जलने से निकले वाली गैस से हृदय संबंधी रोग, टीबी आदि होने की संभावना रहती है।
- सड़क से पॉलीथिन के जमा होने से नालियां और सीवर लाइन भी चोक हो जाती हैं।
पॉलीथिन प्रतिबंधित है। पिछले माह कुछ दुकानों में पॉलीथिन बरामद कर चालान की कार्रवाई भी की गई। नगरपालिका समय-समय पर अभियान चलाती है। दोबारा अभियान चलाकर पॉलीथिन का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। - विजय प्रताप सिंह चौहान, ईओ नगर पालिका ऋषिकेश।