{"_id":"65f9ea0c2ea3a1e0a9064474","slug":"if-you-want-to-remain-stress-free-then-do-comedy-yoga-rishikesh-news-c-5-1-drn1055-374805-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: तनाव मुक्त रहना है तो करें हास्य योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: तनाव मुक्त रहना है तो करें हास्य योग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव : 15 मिनट हास्य योग करते से शरीर में रिचार्ज होने लगते हैं हार्मोनल
आठ मिनट हंसते हैं तो जीरो हो जाता है तनाव का लेवल
मुनि की रेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से गंगा रिजॉर्ट के समीप भरत घाट में आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में पांचवें दिन साधकों ने विभिन्न यौगिक क्रियाओं के साथ ही लाफ्टर योग किया। इस दौरान मर्म चिकित्सा पैनल चर्चा भी की।
मंगलवार सुबह के सत्र में मानव धर्म संस्था की ओर से साधकों को विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया। स्वामी बोधी वर्तमान की ओर से लाफ्टर योग का प्रशिक्षण दिया। बताया कि हंसना सबसे अच्छी दवा है। बताया अगर आप दिन में 10 से 15 मिनट लाफ्टर योग करते हैं तो आपके शरीर में हार्मोनल रिचार्ज होने शुरू होते हैं। आज लोग तनाव में रहते हैं। तनाव को दूर करने के लिए सबसे सरल तरीका लाफ्टर योग है। आठ मिनट हंसते हैं तो तनाव लेवल जीरो हो जाता है।
लाफ्टर योग से चेहरे से मसाज होती है। महोत्सव में डाॅ. हेस्टर ओकोनोर की ओर से हृदय परिपूर्णता का अभ्यास कराया। उसके बाद रिलेवेंस ऑफ मर्म चिकित्सा की कक्षा संचालित हुई। जिसमें सीधा प्रसारण के साथ अंतिम विवेचन हुआ। शाम को कीर्तन हुआ। भक्ति रस में जब योगियों ने कीर्तन में प्रतिभा किया तो आसपास का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। योग साधक और योगाचार्यों ने गंगा घाट पर आयोजित सांध्यकालीन गंगा आरती में प्रतिभाग किया। सांध्यकालीन सांस्कृतिक सत्र में लाइव म्यूजिकल प्ले जो डूबा सो पार की प्रस्तुति दी। जिसमें अभिनय और एकाग्रता देखने को मिली। कलाकारों ने खूब तालियां बटोरी।