फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   If enacted, the legislation would expose corruption Lokpal

लोकपाल विधेयक लागू होता तो बेनकाब होते भ्रष्टाचारी

Sat, 20 Aug 2016 01:46 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Sat, 20 Aug 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
If enacted, the legislation would expose corruption Lokpal
पर्दाफाश रैली - फोटो : amar ujala

पर्दाफाश रैली के दौरान पौड़ी सांसद और पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी ने कहा कि उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान जो लोकपाल विधेयक लागू हुआ था। उसे कांग्रेस सरकार ने पारित नहीं किया। बोले कि अगर ऐसा होता तो भ्रष्टाचारी बेनकाब होते और दोषी नेताओं को सजा मिलती। लेकिन, भ्रष्टचार में लिप्त राज्य सरकार ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अपने मत का प्रयोग वहां करें, जो अच्छा कार्य करे।

विज्ञापन


शुक्रवार को चौदहबीघा के पास नया पुल के समीप नरेंद्रनगर विधानसभा के भाजपाइयों ने पर्दाफाश रैली निकाली, जो नटराज चौक से ढालवाला, राजीवग्राम क्षेत्र में होते हुए चौदहबीघा पुल पर पहुंची। यहां भाजपाइयों पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूड़ी का स्वागत किया। यहां हुई सभा में खंडूड़ी ने कहा कि जितना भ्रष्टाचार उत्तराखंड में कांग्रेसियों ने फैलाया है, उतना हमने कहीं नहीं देखा है।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार के कारण जनता के कई कार्य अवरुद्घ हो जाते हैं। राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए जनता को सही नेता का चुनाव करना होगा।
इस मौके पर खजानदास, मदन कौशिक, उमेश शर्मा, ओमगोपाल रावत, शिवमूर्ति कंडवाल, कुसुम कंडवाल, ज्ञान सिंह नेगी, धन सिंह रावत, बृजेश चतुर्वेदी, नवनीत राजपूत, भरतलाल, गजेंद्र नागर, विजय असवाल, सुरेंद्र कुलियाल, पुष्पा ध्यानी, विजय असवाल, दिनेश कोटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागी 10 विभीषण करेंगे कांग्रेस का सफाया
नरेंद्रनगर पूर्व विधायक सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार को चारों ओर से खनन, शराब और भू-माफियाओं का सहयोग मिल रहा है। जिससे राज्य में भ्रष्टाचार फैल रहा है। इसे समाप्त करना भाजपा का लक्ष्य है। उन्होंने कहा जिस तरह विभीषण के सहयोग से भगवान राम ने रावण का वध किया था। उसी तरह कांग्रेस छोड़कर आए  हम 10 विधायक विभीषण बनकर खडूड़ी की मदद से कांग्रेस सरकार का सफाया करेंगे। 

कोदा, झंगोरा खाएंगे, उत्तराखंड बनाएंगे 
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर भुवनचंद्र खंडूड़ी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में हम यातना सह रहे हैं। उत्तराखंड राज्य बनाने के लिए हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया है। भविष्य की पीढ़ियों को संस्कारी बनाने के लिए हमें अपना कर्त्तव्य निभाना है। इसके लिए राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त करने की जरूरत है। उत्तराखंड राज्य को बनाने के लिए हम लोगों ने कोदा, झंगोरा खाएंगे, उत्तराखंड बनाएंगे का नारा दिया था। लेकिन, कांग्रेस सरकार ने यह सब समाप्त कर दिया। राज्य की स्थिति को देखकर आज बहुत दुख होता है।


कार्यकर्ताओं की संख्या में दिखी गिरावट 
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर भुवनचंद्र खंडूड़ी के पर्दाफाश रैली में भाजपाइयों की संख्या में गिरावट देखने को मिली। जहां मंच पर भाजपा नेताओं की होड़ रही। वहीं, दूसरी ओर दर्शकदीर्घा में कार्यकर्ता नदारद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed