फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   If Chaurasi Kuti (Beatles Ashram) is developed inside

Rishikesh News: बीटल्स की आश्रम को विकसित किया जाए तो बढ़ेगी पर्यटकों की संख्या

Fri, 27 Oct 2023 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
If Chaurasi Kuti (Beatles Ashram) is developed inside

विज्ञापन

Iविदेशी पर्यटकों की पसंद रहा है बीटल्स आश्रम
I

Iभारतीय पर्यटक भी बीटल्स आश्रम देखने के आते हैं दूर-दूर सेI

स्वर्गाश्रम क्षेत्र में राजाजी टाइगर रिजर्व के अंदर चौरासी कुटी (बीटल्स आश्रम) को यदि विकसित किया जाए, यह सरकार के लिए आय का अच्छा जरिया हो सकता है। यहां सभी सुविधाएं विकसित करने के बाद भी यह पर्यटकों की पहली पसंद बन सकता है।



1968 में महर्षि महेश योगी ने चौरासी कुटिया का निर्माण किया था। चौरासी कुटी को योग व ध्यान के केंद्र के रूप में विकसित किया गया था। आश्रम के लिए तत्कालीन लैंसडौन वन प्रभाग से वन विभाग 7.50 हेक्टेयर भूमि लीज पर मिली थी। यहां पर भावातीय योग करने के 84 गुंबद नुमा कुटियाओं निर्माण किया था। इसके लिए 110 गुंबदनुमा गोल कुटिया भी थी, जिनमें योग साधना के साथ ही शौचालय की व्यवस्था थी। यह गुंबदनुमा गोल कुटिया दो मंजिली थी।
विज्ञापन


1983 में राजाजी नेशनल पार्क बनने और 1986 में पार्क का सीमा विस्तार होने पर चौरासी कुटिया पार्क क्षेत्र में आ गई। पर्यटकों की आवाजाही के कठोर नियम होने और संसाधनों का विस्तार संभव न हो पाने की वजह से महर्षि महेश योगी ने इसे वन विभाग के सुपुर्द कर स्वयं उन्होंने नीदरलैंड चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिना देखरेख में कुटिया और गुफाएं जर्जर हो गईं थी। आठ दिसंबर 2015 में पार्क प्रशासन ने इसकी सफाई और मरम्मत कर इसे दोबारा पर्यटकों के लिए खोला गया। चौरासी कुटी के गेट से पीछे गेस्ट हाउस के गेट तक पूरी तरह शांत वादियां है। चौरासी कुटिया में चार मंजिला गेस्ट हाउस भी है। इसकी रेलिंग चोरी हो चुकी है।

दरवाजे टूट चुके हैं। गेस्ट हाउस की यदि मरम्मत की जाए तो अब भी इससे पार्क प्रशासन को आय प्राप्त हो सकती है। अब बीटल्स गंगा योग महोत्सव होने के बाद से स्थानीय लोगों में चौरासी कुटिया के जीर्णोद्धार होने की उम्मीद जगी है।




Iबीटल्स ग्रुप बीटल्स ग्रुप ने तैयार किए थे 39 गानेI



1968 में चौरासी कुटी को योग व ध्यान के केंद्र के रूप में तब देश-दुनिया में प्रसिद्धि मिली, जब ब्रिटेन का विश्व प्रसिद्ध म्यूजिकल ग्रुप बीटल्स यहां पहुंचा। बीटल्स ग्रुप के चार सदस्य जार्ज हैरिसन, पाल मैकेनिक, रिंगो स्टार व जान लेनन तीन महीने तक यहां रहे। उस दौरान उन्होंने कई धुनें और गीत भी यहां रचे थे। बीटल्स ग्रुप के यहां आने के बाद चौरासी विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गई, विदेशी पर्यटक बीटल्स आश्रम के नाम से जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed