{"_id":"579bcdc44f1c1baf4521e28e","slug":"idpl-guldar-school-show-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईडीपीएल के स्कूल में दिखा गुलदार, दहशत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईडीपीएल के स्कूल में दिखा गुलदार, दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sat, 30 Jul 2016 03:12 AM IST
विज्ञापन
गुलदार
- फोटो : filephoto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईडीपीएल आवासीय परिसर में स्थित जूनियर पब्लिक हाईस्कूल में शुक्रवार को गुलदार दिखाई देने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर वन कर्मी और पुलिस स्कूल पहुंची। घंटो तक गुलदार की तलाश में टीम ने जंगलों की खाक छानी, पर गुलदार नजर नहीं आया। गुलदार की दस्तक से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
आईडीपीएल में फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से जूनियर पब्लिक हाईस्कूल का संचालन किया जाता है। शुक्रवार सुबह जब स्कूल की आया विद्यालय में पहुंची तो उसे गुलदार दिखाई दिया। खौफजदा आया ने मामले की सूचना आसपास के लोगों को दी, गुलदार दिखाई देने की सूचना से लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी गंगासागर नौटियाल और आईडीपीएल चौकी इंचार्ज प्रकाश पोखरियाल मयफोर्स मौके पर पहुंचे। घटना के बाबत जानकारी ली। स्कूल स्टॉफ ने बताया कि स्कूल के ठीक पीछे कुछ लोगों ने कुत्ते पाल रखे हैं, इसी वजह से अक्सर गुलदार यहां आता है। लोगों ने आईडीपीएल प्रशासन से कुत्तों को हटाए जाने की मांग। बताया कि आईडीपीएल प्रशासन ने ही कुत्ते पालने के लिए किसी एनजीओ को जगह दे रखी है। स्कूल के आसपास घनी झाड़ियां भी कटवाने की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस को भी दिखा गुलदार
आईडीपीएल गोलचक्कर में इन दिनों कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की गश्त लगी हुई है। पुलिस को भी रात्रि में यहां गुलदार दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों ने इसकी जानकारी चौकी इंचार्ज को दी। गुलदार की खबर लगते ही आईडीपीएल सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंचे। कांग्रेस नेता दीपक धमांदा ने पूरे मामले की जानकारी ली।
खतरे से खाली नहीं बच्चों का स्कूल जाना
जूनियर हाईस्कूल के बच्चों के लिए खतरा पैदा हो गया है। आईडीपीएल प्रशासन विद्यालय के आसपास झाड़ी काटने की जहमत नहीं उठा रहा, जिससे भविष्य में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। स्कूल जंगल से सटा हुआ है। आसपास आईडीपीएल कॉलोनी में कई क्वाटर खंडर हालत में हैं। खंडहर क्वाटर और झाड़ियों में गुलदार छिप सकता है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि वन विभाग से झाड़ियों का कटान और पिंजरा लगाने की मांग की है।