फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Hinjaman burnt the effigy of the police

हिंदू जागरण मंच ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला

Sun, 18 Jul 2021 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Hinjaman burnt the effigy of the police
ऋषिकेश। निगम पार्षद समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी नहीं होने पर हिंदू जागरण मंच ने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। दोषियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर मंच सदस्यों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को हिंदू जागरण मंच के सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवीर तोमर के नेतृत्व में देहरादून तिराहे पर एकत्रित हुए। गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। मंच सदस्यों ने कहा कि बीते आठ जुलाई को पशुलोक बैराज कालोनी में निगम पार्षद शौकत अली समेत पांच लोग, बबीता के घर में घुसे। जहां उन्होंने उन्हें और उनकी बेटियों के साथ मारपीट की। इस घटना में उनकी एक बेटी दो माह की गर्भवती थी। मारपीट की इस घटना से गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस केवल मुकदमा दर्ज करने तक ही सीमित रह गई है। सप्ताहभर से अधिक का समय हो गया है, लेकिन कोतवाली पुलिस ने अभी तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस दोषियों पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है। मंच सदस्यों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर आकाशदीप, राहुल नेगी, शरद तोमर, गोविंद चौहान, रवि जाटव, मनोज बिजल्वाण, राहुल शर्मा, सतनाम सिंह, आकाश शर्मा, रवि जाटव, जगदीश जाटव, आकाश शर्मा, आशुतोष चौहान, शुभम अरोड़ा, प्रणव शर्मा, राकेश वर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed