{"_id":"614791048ebc3e144415754e","slug":"hindu-vahini-celebrated-foundation-day-rishikesh-news-drn3909154162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू वाहिनी ने मनाया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू वाहिनी ने मनाया स्थापना दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लॉक में अखिल हिंदू वाहिनी का प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर यज्ञ, अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जिसमें देवभूमि की रोटी, बेटी एवं चोटी के संरक्षण के लिए भी संकल्प लिया गया। कोरोनाकाल में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए भी प्रार्थना की।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने अखिल हिंदू वाहिनी के संगठन को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया। कहा अन्य संस्थाओं को भी अखिल हिंदू वाहिनी की तरह देवभूमि की संस्कृति एवं धर्म के संरक्षण व संवर्धन के लिए बढ़चढ़ कर आगे आना चाहिए। जिससे देवभूमि की संस्कृति को बचाया जा सके। अखिल हिंदू वाहिनी उत्तराखंड के संस्थापक सदस्य एवं मुख्य संरक्षक स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि वाहिनी का मुख्य उद्देश्य देवभूमि मे रोटी, बेटी और चोटी के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संकल्पित होकर सदैव तत्पर रहना है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़, अखिल हिंदू वाहिनी उत्तराखंड के संयोजक सुधीर बडोला, अध्यक्ष अनिल नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश पयाल, संगठन मंत्री ललित नैनवाल, प्रचार मंत्री ललित ओझा, दिलीप बिष्ट, पुनित नौटियाल, हरदीप कैन्तुरा, आशीष राणा, विजेंद्र पयाल, विमल पयाल आदि शामिल थे।